दीपावली पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और सीएम योगी ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं

143
President, Prime Minister and CM Yogi greet the countrymen on Diwali
मैं इस महापर्व पर सभी देशवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना करती हूं।

नई दिल्ली। रोशनी के त्योहार दीपावली के पावन अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी ने देशवासियों को दीपावली की बधाई दी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट कर कहा है कि सभी देशवासियों को दीवाली की हार्दिक शुभकामनाएं! प्रकाश और उमंग के इस पवित्र त्योहार पर, हम ज्ञान और ऊर्जा के दीपक को प्रज्ज्वलित करते हुए जरूरतमंद लोगों के जीवन में भी खुशियां लाने का प्रयास करें। मैं इस महापर्व पर सभी देशवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना करती हूं।

पीएम मोदी ने दी दिवाली की बधाई

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा- सभी को दीपावली की शुभकामनाएं। दिवाली चमक और प्रकाश से जुड़ी है। यह पावन पर्व हमारे जीवन में सुख और समृद्धि की भावना को आगे बढ़ाए। मुझे आशा है कि आपके पास परिवार और दोस्तों के साथ एक शानदार दिवाली मनाएंगे।

उपराष्ट्रपति ने दी शुभकामनाएं

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं! दीप्तिमान प्रकाश का यह पर्व, हमारे जीवन में ज्ञान, शुभता और समृद्धि लाए। जगमगाते दियों की आभा, हमारे देश को आशा, खुशी, स्वास्थ्य और सौहार्द से प्रकाशित करे।

रक्षा मंत्री ने दी हार्दिक शुभकामनाएं

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि दीपावली के पावन पर्व की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं! यह पावन पर्व आपके जीवन में सुख, समृद्धि और आरोग्य लेकर आए यही मेरी ईश्वर से कामना है। शुभ दीपावली!

सभी के जीवन में आए उजाला

सीएम योगी ने ट्वीट कर लिखा, “समाज में व्याप्त हर प्रकार के अंधकार के विरुद्ध ‘प्रकाश’ की शाश्वत विजय के अमर प्रतीक, महापर्व दीपावली की सभी को बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। इस पावन प्रकाश पर्व पर कामना है कि अखिल जगत ‘राममय’ हो. माँ लक्ष्मी की कृपा से सभी का जीवन सुख-समृद्धि और सद्भाव के उजास से आलोकित हो।

इसे भी पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here