मलखान सिंह सिसौदिया कविता पुरस्कार-2021 चर्चित युवा कवि बच्चा लाल उन्मेष को उनकी कृति छिछले प्रश्न, गहरे उत्तर के लिए सम्मानित किया गया

266
मलखान सिंह सिसौदिया कविता पुरस्कार -2021 से कवि बच्चा लाल उन्मेष को सम्मानित करते हुए नरेश सक्सेना, नामित सिंह, वन्दना मिश्रा, नलिन रंजन सिंह

8 अक्टूम्बर 2022, लखनऊ। के. पी. सिंह मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा प्रेत्यक वर्ष मलखान सिंह सिसौदिया कविता पुरस्कार एक युवा कवि को दिया जाता है। इस वर्ष का मलखान सिंह सिसौदिया कविता पुरस्कार-2021 चर्चित युवा कवि बच्चा लाल उन्मेष को उनकी कृति छिछले प्रश्न, गहरे उत्तर के लिए प्रदान किया गया है। सम्मान सामारोह का आयोजन निशातगंज स्थित कैफी आजमी एकेडमी में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि नरेश सक्सेना ने व संचालन शालिनी सिंह ने किया। पुरस्कृत कवि बच्चा लाल उन्मेष शाल व प्रमाणपत्र दे कर उन्हें सम्मानित किया गया। यह सम्मान वरिष्ठ साहित्यकार नामिता सिंह ने उन्हें प्रदान किया। यह आयोजन जनवादी लेखक संघ व डा राही मासूम रजा साहित्य अकादमी के सहयोग से सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम को आलोचक नलिन रंजन सिंह व कवियत्री वन्दना मिश्रा ने भी सम्बोधित किया।
सम्मान सामारोह के बाद जमीन की कविता -1 नामक शीर्षक से जनवादी लेखक संघ द्वारा शुरू किये गए अभियान के अंतर्गत मध्यप्रदेश के कवियों का काव्य पाठ कराया गया। मध्यप्रदेश से आये कविगण के अतिरिक्त उत्तर प्रदेश के कवियों ने भी अपनी रचनाओं का पाठ किया। कार्यक्रम के दो सत्र आज होगें जिनमें कविगण अपनी कविताओं का पाठ करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here