आरा में चार बच्चों की मां का 10 साल छोटे प्रेमी पर आया दिल,एक हाथ पर पति, दूसरे पर प्रेमी का नाम लिखवाया

324
In Ara, the mother of four children fell on her 10-year-old lover, husband on one hand, got the lover's name written on the other.
प्रेमी रिश्ते में महिला का देवर लगता था। मामला टाउन थाना क्षेत्र के बरहबतरा बांध के पास का है।

आरा। बिहार के आरा जिले से एक हैरान करने वाली प्रेम कहानी सामने आई। यहां एक महिला का दिल अपने से दस साल छोटे प्रेमी पर आ गया। महिला ने अपने एक हाथ पर पति का नाम तो दूसरे पर प्रेमी का नाम लिखवा लिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार महिला को जहर देकर मारा गया है। प्रेमी रिश्ते में महिला का देवर लगता था। मामला टाउन थाना क्षेत्र के बरहबतरा बांध के पास का है।

महिला के बेटे ने बताया कि उसके पिता के मर्डर केस में जेल जाने के बाद दोनों के बीच अफेयर शुरू हुआ था। बाइक खरीदने के नाम पर उसने मां से एक लाख रुपए भी लिए थे। जिसमें से 20 हजार लौटाए, 80 हजार वो नहीं दे रहा था। उसी ने मां को जहर खिलाया और फरार हो गया। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

पुलिस ने बताया कि मृतका मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सारंगपुर गांव निवासी श्रवण चौधरी की 35 साल की पत्नी कबूतरी देवी है। कबूतरी देवी के दाहिने हाथ पर उसके पति श्रवण और उसका नाम लिखा है। जबकि उसने अपने बाएं हाथ पर अपना और अपने आशिक राहुल का नाम लिखा है। स्थानीय लोगों ने बताया जाता है कि महिला बरहबतरा बांध के पास गिरी पड़ी थी।

जेल में बंद था प्रेमी

एक निजी क्लीनिक के कर्मचारी ने उसे बांध पर बेहोशी की हालत में पड़ा देखा गया तो इसकी सूचना 112 नंबर पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस उसे आरा सदर अस्पताल ले आई। जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। कबूतरी देवी के बेटे ने रिश्ते में लगने वाले चाचा और अपनी मां के प्रेमी राहुल पर ही जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। उसने बताया कि उसके पिता 8 महीने पहले हत्या के मामले में जेल गए थे। उसी दौरान दोनों के बीच प्रेम हो गया और दोनों एक-दूसरे से मिलने लगे और फोन पर भी बातें करने लगे।

बेटे ने मां और प्रेमी को पीटा था

बेटे को जब मां के अवैध संबंध की बात पता चली तो उसने प्रेमी राहुल चौधरी और अपनी मां की भी पिटाई की थी। इसके बाद प्रेमी ने कबूतरी के बेटे को उठा लेने और जान से मारने की धमकी भी दी थी। 20 दिन पहले ही उसके पिता जेल से बाहर बेल पर आए हैं। रविवार की सुबह उसकी मां ने उससे 2 हजार मांगे और कहा कि मैं बच्चों के लिए कपड़ा खरीदने आरा जा रही हूं।

इसे भी पढ़ें..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here