लखीमपुर में पेड़ से लटके मिले दलित बहनों के शव, मां बोली-अगवा करके रेप किया, विपक्ष ने घेरा

233
Dead bodies of Dalit sisters found hanging from tree in Lakhimpur, mother bid-abducted and raped, opposition surrounded
यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार को घेरते हुए इसे कानून व्यवस्था की नाकामी बताया।

लखीमपुर.खीरी। यूपी का लखीमपुर खीरी में बुधवार को सामने एक फिर दुस्साहस भरी घटना से लोग सन्न रह गए। यहां दो दलित बहनों की अगवा करके रेप के बाद हत्या की गई, इसके बाद दोनों के शव पेड़ से लटका दिए गए। मृतक बच्चियों की मां ने आरोप लगाया कि उनकी नाबालिग बेटियों को उनके सामने ही अपहरण किया गया, उनके साथ दरिंदंगी करने के बाद उनकी हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया गया। इस घटना के बाद यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार को घेरते हुए इसे कानून व्यवस्था की नाकामी बताया।

खेत में मिला लटका शव

दोनों बहनें नाबालिग थीं। एक कक्षा 7 और दूसरी 10वीं में पढ़ती थी। मां ने आरोप लगाया कि दोनों बेटियों को उनके सामने दो युवकों ने अगवा किया। इसके बाद खेत में ले जाकर रेप किया और हत्या कर दी। घटना निघासन थाना क्षेत्र की है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए रात में ही आईजी रेंज लक्ष्मी सिंह लखनऊ से लखीमपुर पहुंच गईं। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। घटनास्थल की जांच की। आईजी ने कहा, परिजन की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। अभी मौत का कारण पता नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वजह का पता चल सकेगा।

दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन

आईजी रेंज लक्ष्मी सिंह ने सड़क पर बैठकर परिजन और ग्रामीणों को समझाया। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।आईजी रेंज लक्ष्मी सिंह ने सड़क पर बैठकर परिजन और ग्रामीणों को समझाया। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया।

ग्रामीणों की एसपी से झड़प

दो बहनों से दरिदंगी के बाद हत्या से आक्रोशित ग्रामीणों नेदेर रात निघासन चौराहे पर जाम लगा दिया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान एसपी संजीव सुमन की ग्रामीणों से झड़प हो गई। इसके बाद, उन्होंने प्रदर्शनकारियों को सख्त हिदायत दी। कहा,कानून व्यवस्था सभी के लिए है। रोड जाम करना कोई विकल्प नहीं है।काफी मशक्कत के बाद जाम हटवाया गया।तनाव को देखते हुए पूरे गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया। 10 से ज्यादा थानों की फोर्स तैनात की गई।

पिता का बुरा हाल

वारदात के वक्त पिता घर पर नहीं थे। बेटियों के शव मिलने के बाद उनका रो-रोकर बुरा हाल है। पिता ने बताया मैं जब घर पहुंचा तो वहां कोई नहीं मिला। मैंने आसपास के लोगों से पूछा तो मुझे घटना के बारे में पता चला। मैं भी उधर की तरफ भागा, जिधर सब गए थे। वहां मेरी बेटी के शव पेड़ पर लटके हुए थे। गांव के ही एक लड़के ने अपहरण करके मेरी बेटियों की हत्या की है।

अखिलेश बोले. बिना पंचनामा के पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा शव

मामले में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। लिखा निघासन पुलिस थाना क्षेत्र में 2 दलित बहनों को अगवा करने के बाद उनकी हत्या और उसके बाद पुलिस पर पिता का ये आरोप बेहद गंभीर है। बिना पंचनामा और सहमति के उनका पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। लखीमपुर में किसानों के बाद अब दलितों की हत्या हाथरस की बेटीष्हत्याकांड की जघन्य पुनरावृत्ति है।

प्रियंका गांधी का ट्वीट

प्रियंका गांधी ने भी ट्वीट कर भाजपा सरकार को घेरा। प्रियंका ने लिखा लखीमपुर में दो बहनों की हत्या की घटना दिल दहलाने वाली है। परिजनों का कहना है कि उन लड़कियों का दिनदहाड़े अपहरण किया गया था। रोज अखबारों व टीवी में झूठे विज्ञापन देने से कानून व्यवस्था अच्छी नहीं हो जाती। आखिर यूपी में महिलाओं के खिलाफ जघन्य अपराध क्यों बढ़ते जा रहे हैं।

आरोपी फरार

फिलहाल, पुलिस ने आरोपियों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। हालांकि, ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी गांव के हैं। बच्चियों पर काफी दिनों से नजर रख रहे थे। अभी वह फरार हैं। पुलिस की टीम तलाश में लग गई है। एक को हिरासत में लेने की खबर भी आ रही है। हालांकि, पुलिस ने इस बारे में कोई पुष्टि नहीं की है।

इसे भी पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here