खाना देने में देरी करने पर पत्नी को तवे से पीटकर मार डाला, फिर पहुंचा थाने किया सरेंडर

337
For delay in giving food, the wife was beaten to death with a pan, then surrendered to the police station
सुबह वह ऑटो ले जाने के लिए तैयार हो गया। पत्नी खुशबू ने खाना नहीं बनाया था।

नोएडा। यूपी के नोएडा से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई। यहां एक युवक ने अपनी पत्नी को तवे से पीट-पीटकर इसलिए मार दिया, क्योंकि उसने खाना देने में थोड़ी से देर जो कर दी। हत्या की सूचना पर फेज.3 पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। उसके बच्चे हैं। सात साल की बेटी बिहार अपने गांव में रहती है। बेटा बाहर खेल रहा था।

फेज.3 थाना प्रभारी विवेक त्यागी ने बताया अनुज ऑटो चलाता है। वह श्रमिक कुंज में पत्नी खुशबू के साथ रहता था। सुबह वह ऑटो ले जाने के लिए तैयार हो गया। पत्नी खुशबू ने खाना नहीं बनाया था। इस बात को लेकर खुशबू से विवाद हो गया। दोनों में बहस होने लगी। उसने पत्नी की पिटाई शुरू कर दी।

तवे से सिर को मारकर फोड़ा

विवाद के दौरान आक्रोशित अनुज ने घर में रखे तवे से खुशबू के सिर पर कई वार किए। सर में चोट लगने से खुशबू लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना पुलिस को मिली। पुलिस पहुंची तो वह जमीन पर पड़ी थी। फर्श पर खून के धब्बों के निशान थे। उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।पत्नी को मारने के बाद आरोपी पति अनुज पहले फेज.3 चौकी गया। वहां उसने पुलिस को पूरी बात बताई। मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने आस पड़ोस के लोगों से पूछताछ की । इसके बाद आरोपी को थाने को लेकर आए वहां उसने सरेंडर किया।

इसे भी पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here