आजमगढ़ में जमीन के विवाद में चाचा को मारी गोली, मौके पर मौत

200
Uncle shot in Azamgarh land dispute, died on the spot
घटना अहरौला थाना क्षेत्र के आरूषा गांव की है।

आजमगढ़। यूपी के आजमगढ़ जिले में शनिवार को एक बड़ी वारदात हुई। यहां जमीन के छोटे से टुकड़े के लिए एक युवक ने अपने चाचा को गोली मार दी। युवक की मौत से घर में कोहराम मच गया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन आरोपी हाथ नहीं लगा। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना अहरौला थाना क्षेत्र के आरूषा गांव की है।

गांव निवासी मुन्ना यादव ;35 पुत्र अदरी यादव छह भाइयों में पांचवें नंबर पर था। मुन्ना का भाइयों से भूमि को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद में शनिवार को दिन में लगभग डेढ़ बजे भतीजा अमरजीत से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ा तो अमरजीत ने चाचा मुन्ना पर तमंचे से फायर कर दिया।

मौके पर हुई मौत

गोली सीने में लगी और मौके पर ही मुन्ना की मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी भतीजा मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही अहरौला थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं हत्यारोपी की तलाश में पुलिस जगह.जगह दबिश दे रही है।  मृतक एक पुत्री व दो पुत्रों का पिता था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक घर पर ही रह कर खेतीबाड़ी करता था और कभी.कभार ड्राइवर का भी काम करता था।

इसे भी पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here