बक्सर में दिव्यांग पति को छोड़कर प्रेमी के साथ रहने की जिदद पर अड़ी महिला, थाने पहुंचा मामला

254
In Buxar, a woman adamant on leaving her handicapped husband and living with her lover, the matter reached the police station
बक्सर से प्रेमी संग भागी महिला को पुलिस ने झारखंड के जमशेदपुर से बरामद किया है।

बक्सर। बिहार के बक्सर जिले में रिश्तों के बिखरने की हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक महिला ने सात जन्मों का साथ निभाने के लिए पहले एक दिव्यांग युवक से विवाह किया था, लेकिन शीघ्र ही उसका मन दिव्यांग पति से भर गया। उसका दिल एक युवक पर आ गया दोनों में का प्यार गहरा हो गया, फिर महिला अपने पति को छोड़कर प्रेमी साथ रहने की जिदद पर अड़ गई। इसके बाद वह प्रेमी के साथ फरार हो गई। बक्सर से प्रेमी संग भागी महिला को पुलिस ने झारखंड के जमशेदपुर से बरामद किया है। महिला अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ अपनी बहन के घर चली गई थी। जिसकी भनक लगते ही परेशान ससुराल वाले टाटा से दोनों को लेकर बक्सर के चौगाई के मुरार थाना पहुंचे।

पुलिस थाने में भी विवाहिता अपने पति के साथ नहीं रहने की बात पर अड़ी रही। उसने अपने प्रेमी के साथ ही रहने के लिए जिद पकड़ ली। उसने कहा. अब प्रेमी के साथ ही जिंदा रहूंगी या मर जाऊंगी। जिस पर थाने ने दोनों के परिवार को बुला कर लिखित समझौता कराकर प्रेमी के संग रहने के लिए भेज दिया गया। मामले का खुलासा होने के बाद ससुराल वाले भी महिला को रखने के लिए तैयार नहीं थे।

स्कूल में हुआ था प्यार

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसारए 6 .7 साल पहले भोजपुर जिले के दौलतपुर के रहनेवाले मंजीत कुमार का जिले के बख्तियारपुर की रहनेवाली चिंता कुमारी से स्कूल में प्यार हुआ। जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत और मिलना.जुलना बढ़ता गया। चिंता डर से इस बारे में अपने परिवारवालों को कुछ नहीं बता पाई। इसी बीच उसके पिता ने उसकी शादी बक्सर जिले के पुरैना गांव के युवक से कर दी।

पति पीटता है, इसलिए नहीं रहूंगी साथ

चिंता कुमारी की शादी एक साल पहले हुई थी। उसका कहना है कि उसे पति के साथ नहीं रहनाए वो पीटता है। दिव्यांग है। इसलिए तीन दिन पहले रात 10 बजे के करीब अपने पहले प्रेमी को फोन कर बुलाया और दोनों उसकी दीदी के यहां टाटा चले गए। उसे अपने प्रेमी के साथ ही रहना है। इधर ससुराल वालों को जब वह नहीं मिली तो थाना में इसकी सूचना दी गई। तभी अचानक पता चला कि वह अपने दीदी के पास हैए जो टाटा में रहती है। जहां से दोनों को मुरार थाना लाया गया।

प्रेमी को छोड़ना चाहा लेकिन नहीं भूल पाई

वही चिंता के प्रेमी मनजीत कुमार ने बताया कि स्कूल में पढ़ने के दौरान हम दोनों के एक दूसरे से प्यार हो गया। हमदोनों शादी करना चाहते थेए लेकिन चिंता डर से अपने पिता को ये बात बता नहीं पाई। उसकी शादी के बाद हमने कुछ दिन बात भी नहीं की। सोता अब शादी हो गई है तो वो अपनी दुनिया में खुश रहे। लेकिन कुछ दिन के बाद फिर बातचीत शुरू हो गई, इसके बाद उसके साथ जीने के लिए घर से निकल पड़े।

इसे भी पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here