रिश्तों का कत्ल: मां का गला रेता फिर अपनी जान देने ट्रेन के आगे कूदा…

229
Killing of relationships: Mother slit her throat and then jumped in front of the train to give her life.
जीआरपी अधिकारी ने उसे बचा लिया। इसकी पहचान 21 वर्षीय जयेश पांचाल के तौर पर हुई है।

मुंबई। देश में लगातार सामजिक रिश्तों में बिखराव होते जा रहे हैं। कानपुर में गोद ली हुई बेटी ने बेरहमीमां—बाप का गला रेता था, इस घटना के खुलासे के बाद महाराष्ट्र के मुलुंड से ऐसे ही एक रिश्ते के कत्ल की कहानी आई है। यहां एक व्यक्ति ने सबसे पहले अपनी मां का गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद वह मुलुंड रेलवे स्टेशन गया और लोकल ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान देने की कोशिश की। हालांकि उसे एक जीआरपी अधिकारी ने उसे बचा लिया। इसकी पहचान 21 वर्षीय जयेश पांचाल के तौर पर हुई है।

घटना का पता तब चला जब वर्धमान नगर में एक हाउसिंग सोसाइटी में पड़ोसियों ने फ्लैट के बाहर खून के धब्बे देखे। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने जांच पड़ताल की।पुलिस को पड़ताल में मिला कि फ्लैट में खून से लथपथ एक महिला का शव मिला। 46 वर्षीय महिला की पहचान छाया पांचाल के रूप में हुई। पुलिस को घटनास्थल से गुजराती भाषा में लिखा नोट और चाकू भी मिला है।

अस्पताल में भर्ती है आरोपी बेटा

पुलिस अधिकारियों ने मृतक महिला के पति को फोन किया। जब वह घर आया तो उसने नोट का हिंदी में अनुवाद किया। उसने बताया कि उसके बेटे ने यह अपराध किया है, क्योंकि वह संपत्ति के किसी मामले को लेकर तनाव में था। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 (हत्या की सजा) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इसे भी पढ़े…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here