अमेरिका में फिर भीड़ पर फायरिंग 6 लोगों की मौत, 31 घायल,हत्यारे की तलाश तेज

248
6 people killed, 31 injured, search for the killer intensifies again in America
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी इस घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा- मैं इस निर्मम हिंसा से स्तब्ध हूं।

वॉशिंगटन। अमेरिका की सख्त कानून व्यवस्था के बाद भी आतंकी घटनाएं रूकने का नाम नहीं ले रहीं, भीड़ या समूह पर लगातार फायरिंग की घटनाएं सामने आ रही है।स्कूल कांड के बाद अब अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस पर शिकागो में फ्रीडम डे परेड के दौरान फायरिंग हुई। इस हमले में 6 लोगों की मौत हुई है, जबकि 31 लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

परेड सुबह 10 बजे शुरू हुई थी, लेकिन फायरिंग होने के 10 मिनट बाद ही रोक दी गई। इसे देखने के लिए सैकड़ों लोग इकट्ठा हुए थे। पुलिस ने स्थानीय लोगों को घटनास्थल से दूर रहने को कहा है। पुलिस के मुताबिक, हमलावर ने एक स्टोर की छत से अंधाधुंध फायरिंग की। इलाके की घेराबंदी कर हमलावर की तलाश की जा रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी इस घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा- मैं इस निर्मम हिंसा से स्तब्ध हूं।

18 से 20 साल का है हमलावर

हाईलैंड पार्क के सिक्योरिटी चीफ क्रिस ओ’नील ने बताया कि पुलिस संदिग्ध हमलावर की तलाश कर रही है। नील के मुताबिक, हमलावर 18 से 20 साल का एक युवक है। उसका रंग गोरा है और बाल लंबे हैं। वह सफेद या नीले रंग की टी-शर्ट पहने हुए है। घटनास्थल से पुलिस ने एक गन रिकवर की है। लोगों को घर के अंदर रहने को कहा गया है।

हमले में बड़े हथियार के इस्तेमाल की आशंका

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार घटनास्थल पर एक शख्स जमीन पर पड़ा था। उसका शरीर कंबल से ढका हुआ था। वहीं, करीब 5-6 लोग खून से लथपथ जमीन पर पड़े हैं। एक स्थानीय निवासी माइल्स जरेम्स्की ने बताया- मुझे 20 से 25 शॉट सुनाई दिए जो एक के बाद एक लगातार हो रहे थे। इसलिए यह केवल एक हैंडगन या शॉटगन नहीं हो सकता था। पिछले साल भी फ्रीडम डे पर फायरिंग की घटना हुई थी, उसमें 19 जानें गई थीं।

गोली चलने से मची चीख- पुकार

एक प्रत्यक्षदर्शी डेबी ग्लिकमैन ने बताया- वे अपने साथियों के साथ परेड फ्लोट पर मौजूद थीं। उन्होंने अचानक लोगों के चीखने की आवाज सुनी। लोग बदहवास अपनी जान बचाकर भाग रहे थे। हालांकि, मैंने किसी भी घायल को नहीं देखा, लेकिन लोगों का डर दुखद था। FBI शिकागो के एक प्रवक्ता ने कहा कि पुलिस टीम घटनास्थल पर तैनात कर दी गई है। हम अभी हमलावर को पकड़ नहीं पाए हैं, लेकिन हम जल्द ही अपराधी को पकड़ लेंगे। डॉग स्क्वाड की टीम भी पहुंच गई है और हमलावर को पकड़ने के लिए पुलिस जुट गई है।

इसे भी पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here