दो प​त्नियों का दुष्कर्मी पति निकला एचआईवी पॉजिटिव, 20 महिलाओं से बना चुका है संबंध

214
The rapist husband of two wives turns out to be HIV positive, has made a relationship with 20 women
30 वर्षीय राहुल के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो की धारा में एफआईआर दर्ज की थी और उसे पलवल से गिरफ्तार किया था।

नईदिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से दिल्ली से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक युवक ने दो महिलाओं से शादी की। इसके बाद भी उसकी यौन इच्छा कम नहीं हुई, उसने आठ साल की बच्ची से पिछले दिनों दुष्कर्म किया था,​पुलिस ने जब ​उसे गिरफ्तार करके जांच कराई तो पता चला कि वह एचआईवी पॉजिटिव मिला। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया उसने जानबूझक कई महिलाओं से शारीरिक संबंध भी बनाए हैं। वह सभी को एड्स देना चाहता था।

पुलिस के अनुसार, आरोपी यौन कुंठा का शिकार है। पुलिस ने आरोपी के परिजनों को जांच रिपोर्ट की जानकारी दे दी है। वहीं, पुलिस अब पीड़िता को लेकर भी चिंतित है। पीड़िता की जांच में हालांकि वह निगेटिव आई है लेकिन उसकी दोबारा जांच कराई जाएगी।पुलिस ने 8 वर्ष की मासूम से दुष्कर्म के आरोप में 30 वर्षीय राहुल के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो की धारा में एफआईआर दर्ज की थी और उसे पलवल से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के रक्त नमूने को जांच के लिए अस्पताल भेजा गया, जिसकी रिपोर्ट गुरुवार को पुलिस को मिली।

बच्ची की अस्पताल से छुट्टी मिली

दुष्कर्म की शिकार बच्ची को एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां उसका उपचार चल रहा था। गुरुवार को हालत में सुधार होने के बाद बच्ची अस्पताल से घर आ गई। अभी उसके रक्त की जांच की गई है, जिसमें वह एचआईवी निगेटिव है। पुलिस का कहना है कि कुछ समय बाद दोबारा बच्ची के रक्त के नमूने की जांच की जाएगी, ताकि स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सके।

दरिदंगी की हदें की पार

30 वर्षीय आरोपी ने बच्ची के पूरे शरीर को दांतों से काट डाला है, जिससे बच्ची के शरीर पर 20 से ज्यादा घाव के निशान बने थे। बदरपुर थाना पुलिस ने बच्ची को एम्स अस्पताल में भर्ती कराया था। आरोपी वारदात से दो दिन पहले ही किराए पर रहने के लिए आया था और दुष्कर्म कर फरार हो गया था। बच्ची मां के साथ रहती थी। बच्ची का पिता काफी समय पहले उन्हें छोड़कर चला गया था। बच्ची की मां एक फैक्टरी में काम करती है। सोमवार को वह ड्यूटी पर गई थी, तभी आरोपी ने बच्ची के साथ वारदात को अंजाम दिया। फैक्टरी से लौटने पर मां को जानकारी हुई थी।

सभी को संक्रमण देना चाहता था

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, आरोपी राहुल ने पूछताछ में 20 से अधिक महिलाओं से संबंध होने की बात स्वीकार की है। उसने बताया कि एचआईवी पॉजिटिव होने की जानकारी उसे पहले से थी लेकिन वह जान-बूझकर सभी को इस बीमारी से ग्रस्त करना चाहता था।आरोपी के परिवार में दो बीवियां और पांच बच्चियां हैं। पुलिस ने परिवार को आरोपी की जांच रिपोर्ट बताते हुए उन्हें भी एचआईवी जांच कराने के लिए कहा है, ताकि पॉजिटिव आने पर जरूरी इलाज हो सके। साथ ही पुलिस उन महिलाओं के बारे में पता कर रही है, जिनसे आरोपी ने संबंध बनाए हैं।

इसे भी पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here