दिल का रिश्ता: भांजे से शादी की जिद्द पर अड़ी पत्नी, थाने में डटा पति फूट-फूटकर रोया

1095
Dil Ka Rishta: Wife stubborn on insisting on marrying nephew, husband cried bitterly in police station
पत्नी और भांजे के बालिग होने पर पुलिस ने भी अपना पल्ला झाड़ लिया है। पुलिस ने उसके पति को सलाह दी है कि वह कोर्ट की मदद ले।

गोरखपुर। एक कहावत है कि प्यार करने वाले न तो उम्र देखते है और न ही रिश्ते नाते कुछ ऐसी ही कहानी यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के जिले से सामने आई है। यहां एक महिला का दिल अपने भांजे पर आ गया। इसकी भनक जब महिला के पति को लगी तो उसने पहले पत्नी को खूब समझाया इसके बाद भी जब वह नहीं मानी तो उक्त युवक ने अपनी पत्नी को समझाने के लिए पुलिस का सहारा लिया।

यह मामला गोरखपुर के सहजनवा का है, यहां एक महिला अपने भांजे से शादी की जिद पर अड़ी हुई है। वह होली के एक दिन पूर्व अपने भांजे के साथ बस्ती भाग गई थी। किसी तरह दोनों को पकड़कर थाने लाया गया। वहां दोनों पक्षों की पंचायत के बाद भी बात नहीं बनी। महिला ने सभी से स्पष्ट कह दिया है कि वह अपने भांजे के साथ ही रहेगी। महिला नहीं मानी तो उसका पति थाने में फूट-फूटकर रोने लगा। महिला व उसके पति तथा भांजे के बालिग होने पर पुलिस ने भी अपना पल्ला झाड़ लिया है। पुलिस ने उसके पति को सलाह दी है कि वह कोर्ट की मदद ले।

भांजे के साथ फरार हुई थी महिला

हरपुर बुदहट का एक युवक बचपन से ही सहजनवां स्थित अपने मामा के घर रहता था। उसके मामा की विद्युत विभाग में दूसरे जिले में तैनाती है। वह छुट्टी पर ही घर आता है। पत्नी व दो बच्‍चे घर पर ही रहते हैं। दो वर्ष से उसकी पत्नी का उसके भांजे से प्रेम संबंध हो गया है। कई बार लोगों ने युवक के मामा से इसकी शिकायत भी की, लेकिन उसने इसे अनसुना कर दिया। महिला का पति होली की छुट्टी में घर आने वाला था, लेकिन उससे एक दिन पहले शुक्रवार को वह अपने भांजे के साथ भाग निकली। महिला का पति घर पहुंचा तो उसने खोजबीन शुरू की, लेकिन उसकी पत्नी व उसके भांजे का फोन स्विच आफ मिला।

पुलिस ने भी झाड़ा पल्ला

पति की शिकायत पर जब पुलिस ने इसकी छानबीन की तो दोनों बस्ती में मिले। दोनों को किसी तरह से बस्ती से लाया गया। थाने में दोनों पक्षों की पंचायत हुई, लेकिन महिला, भांजे से शादी की जिद पर अड़ी रही। लोगों का दबाव पड़ा तो उसने कहा कि वह अपने भांजे के साथ ही रहेगी। यहां तक की पति थाने में फूट-फूटकर रोया भी। उसने अपने भांजे को समझाने की कोशिश की तो उसने भी कह दिया कि वह अपनी मामी के साथ ही रहेगा। दोनों के बालिग होने पर पुलिस अपना किनारा कसते हुए कोर्ट से निबटारा करने की सलाह देकर प्रेमी युगल को छोड़ दिया।

घर बचाने के लिए पति परेशान

इस तरह भांजे से दिल लगाने के बाद महिला उसी के साथ रहने की जिदद पर अड़ी है। इस वजह से उसकी बसी बसाई गृहस्थी टूट की कगार पर पहुंच गई है। वहीं पति विचारा किसी तरह पत्नी को समझाकर घर लाना चाहता है, ताकि उसका परिवार चल सके,लेकिन महिला अपनी जिदद पर अड़ी है।

इसे भी पढ़ें..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here