प्रियंका गांधी बोलीं-एग्जिट पोल नहीं हमें परिणाम का इंतजार, हमने भरपूर्ण प्रयास किया

381
Priyanka Gandhi said - we are not waiting for the result, we have tried hard
प्रदेश में 403 विधानसभा सीटें हैं। बहुमत के लिए किसी भी दल को 202 सीटों की जरूरत होती है।

लखनऊ। यूपी चुनाव की मतदान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सोमवार देर शाम को आए एग्जिट पोल के बाद से हारजीत के कयास लगाए जा रहे है। इस बीच प्रियंका गांधी का बयान आया है। उन्होंने कहा कि हमें 10 मार्च का इंतजार है। हमने अपनी तरफ से पूरा प्रयास किया। जनता के मुद्दों को उठाया। जो भी परिणाम आएगा हमें स्वीकार है। एग्जिट पोल में दिखाया गया है कि भाजपा यूपी में एक बार फिर सत्ता में आ रही है।

प्रदेश में 403 विधानसभा सीटें हैं। बहुमत के लिए किसी भी दल को 202 सीटों की जरूरत होती है। एग्जिट पोल में टाइम्स नाऊ-वीटो ने भाजपा गठबंधन को 225 सीटें मिलते हुए दिखाई हैं जबकि सपा गठबंधन सिर्फ 151 सीटें ही जीत सका है।

इसी तरह इंडिया टुडे एक्सिस के एग्जिट पोल में भाजपा को 288-326 सीटें और सपा गठबंधन को मात्र 71 से 101 सीटें ही जीतता हुआ दिखाया गया है।एबीसी-सीवोटर ने भाजपा गठबंधन को 228-244 और सपा गठबंधन को 132-148 सीटों पर जीत हासिल करते हुए दिखाया गया है। न्यूज 24-चाणक्य ने भाजपा को 294 और सपा गठबंधन को 105 सीटें दी हैं।

इंडिया टीवी- सीएनएक्स ने भाजपा गठबंधन को 240-250 और सपा गठबंधन को 140-150 सीटें दी हैं। रिपब्लिक-पी मार्क ने भाजपा गठबंधन को 240 और सपा गठबंधन को 140 सीटें दी हैं। सभी एग्जिट पोल में भाजपा को पूर्ण बहुमत के साथ प्रदेश में सत्ता में वापसी करते हुए दिखाया गया है। इंडिया टुडे-एक्सिस ने भाजपा गठबंधन को सर्वाधिक 288-326 सीटें दी हैं। जबकि टाइम्स नाउ-वीटो ने सपा गठबंधन को सर्वाधिक 151 सीटें दी हैं।उत्तर प्रदेश के साथ ही उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में भी मतदान हुए थे। इन राज्यों के परिणाम की घोषणा भी यूपी के साथ ही 10 मार्च को ही की जाएगी।

दलबदल का नहीं पड़ा फर्क

जिस तरह से चुनाव से पहले भाजपा छोड़कर सपा में जाने वालों की कतार लगी थी, उसका असर नहीं दिखाई दे रहा है। स्वामी प्रसाद मौर्य जैसे न जाने कितने नेताओं ने सपा ज्वाइन करते समय अपने आपकों को जमीनी नेता बताया था, लेकिन वह वोटबैंक को सपा से जोड़ने में नाकामयाब दिखाई दे रहे है।

इसे भी पढ़ें..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here