मैनपुरी का रण: सीएम योगी बोले- एसपी सिंह बघेल पर हमला सपा की बौखलाहट, 10 मार्च के बाद शांत हो जाएगी गर्मी

541
Rann of Mainpuri: CM Yogi said - SP Singh Baghel attacked, SP's fury, heat will calm down after March 10
हमने पांच के साल के अंदर समाजवादी पार्टी के सरंक्षण में पलने वाले पेशेवर गुंडे और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की है।

मैनपुरी। सपा के गढ़ मैनपुरी का चुनावी माहौल अपने चरम पर है। भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री एसपी बघेल पर हुए हमले के मामले को भाजपा तूल देकर सपा की गुंडागर्दी को सामने लाना चाहती है। इसी क्रम में आज प्रचार के आखिरी दिन ​सीएम योगी चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा सपा के लोग बौखला गए हैं। वह आपा खो चुके हैं। एसपी सिंह बघेल पर हुआ हमला सपा की कायराना हरकत है। लेकिन चिंता करने की बात नहीं है। याद करना, हमने पांच के साल के अंदर समाजवादी पार्टी के सरंक्षण में पलने वाले पेशेवर गुंडे और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की है।

सीएम ने तंज कसते हुए कहा कि बुलडोजर को मरम्मत के लिए भेज दिया है। जिन लोगों की ज्यादा गर्मी निकल रही है, वह 10 मार्च के बाद शांत हो जाएगी। हमने सुना है सपा के गुंडे भाजपा के कार्यकर्ताओं और समर्थकों को धमका रहे हैं। जनता 10 मार्च के बाद फिर से कानून का राज देखेगी।

 

आसमान से टपके, खजूर पर लटके: योगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा प्रत्याशी जिस दिन नामांकन करने करहल में आए थे, तब कहा था कि अब दोबारा सर्टिफिकेट लेने आऊंगा। लेकिन उनको पांचवें दिन ही यहां आना पड़ा। उनकी स्थिति आसमान से टपके, खजूर पर लटके वाली हो गई है। वो बौखला गए हैं। उन्होंने कहा कि शिवपाल प्रदेश के नेता थे। उनको बैठने को कुर्सी नहीं मिली। कुर्सी का हत्था बैठने को मिला। शिवपाल की दुर्गति कर दी है।

मुलायम सिंह की सभा पर ये कहा

मुलायम सिंह यादव की जनसभा पर कहा कि नेताजी बहुत से दूर से आए। मुलायम सिंह जानते हैं कि करहल की जनता एसपी सिंह को जिताने का फैसला कर चुकी है। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि मैनपुरी में पहली बार भाजपा चारों सीटें जीतेगी। भाजपा की डबल इंजन की सरकार को आमजन का अपार समर्थन मिल रहा है। इसके पीछे पीचे पांच की साधना है। भाजपा ने प्रदेश के बिना भेदभाव के विकास किया है।

इसे भी पढ़ें..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here