सपा ने जारी की 159 उम्मीदवारों की सूची, अखिलेश, शिवपाल, आज़म समेत कई बड़े नाम

483
आज समाजवादी पार्टी ने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। जिसके अनुसार रामपुर से आजम खां चुनाव लड़ेंगे। वहीं झांसी सदर विधानसभा से सीताराम कुशवाहा को उम्मीदवार बनाया गया है। दरअसल पार्टी द्वारा सोमवार को इसकी घोषणा कर दी गई।

लखनऊ। यूपी मिशन—2022 को लेकर सूबे में सियासी पारा अपने चरम पर है। यहां चल रही सियासी सरगर्मियों के ​बीच आज समाजवादी पार्टी ने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। जिसके अनुसार रामपुर से आजम खां चुनाव लड़ेंगे। वहीं झांसी सदर विधानसभा से सीताराम कुशवाहा को उम्मीदवार बनाया गया है।

दरअसल पार्टी द्वारा सोमवार को इसकी घोषणा कर दी गई। गौरतलब है कि सीताराम 2012 और 2017 के विधानसभा चुनाव में भी किस्मत आजमा चुके हैं। बताया गया कि बीते दोनों चुनाव उन्होंने बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर लड़े थे और दूसरे स्थान पर रहे थे। वहीं पिछले साल ही उन्होंने बसपा छोड़ सपा का दामन थामा था।

बताया गया कि सपा से जुड़ने के बाद से ही उन्हें झांसी विधानसभा का प्रत्याशी बनाए जाने की संभावना जताई जा रही थी।

सपा ने जारी की 159 उम्मीदवारों की सूची

मीडिया रिपोर्ट्स में चल रही खबरों के मुताबिक समाजवादी पार्टी ने 159 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। बताया गया कि कैराना से नाहिद हसन और नकुड़ से धर्म सिंह सैनी को टिकट दिया गया है। बताया गया कि पहली सूची में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ उनके चाचा शिवपाल यादव का भी नाम है।

जारी सूची के अनुसार अखिलेश करहल से, शिवपाल जसवंतनगर से चुनाव लड़ेंगे। वहीं जेल में बंद सपा सांसद आजम खान रामपुर से चुनाव मैदान में उतरेंगे। इसी क्रम में आजम के बेटे अब्दुला आजम को स्वार चुनावी रण में उतारा गया है। बताया जा रहा है कि सपा ने सोमवार को 159 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी।

वहीं पहली सूची में ऊंचाहार से मनोज पांडेय को टिकट दिया गया है। ऐसा दावा किया जा रहा था कि भाजपा में रहते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य इस सीट से बेटे के लिए टिकट मांग रहे थे।

इसे भी पढ़ें..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here