यूपी मिशन-2022: भाजपा के 85 उम्मीदवारों की नई लिस्ट जारी, देखिए पूरी सूची

270
भाजपा ने आज यूपी की 85 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की नई लिस्ट जारी की है। जारी की गई सूची के अनुसार असीम अरुण को कन्नौज से तो अदिति सिंह को रायबरेली से टिकट देकर चुनावी मैदान में उतारा गया है।

लखनऊ। सूबे में चरम पर पहुंच चुकी चुनावी सरगर्मियों के बीच भाजपा ने उम्मीदवारों की नई सूची जारी कर दी है। आज जारी सूची में कई बड़े नामों का ऐलान किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भाजपा ने आज यूपी की 85 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की नई लिस्ट जारी की है।

जारी की गई सूची के अनुसार असीम अरुण को कन्नौज से तो अदिति सिंह को रायबरेली से टिकट देकर चुनावी मैदान में उतारा गया है। वहीं हरदोई से नितिन अग्रवाल को तो बिधूना से रिया शाक्य को टिकट दिया गया है।

85 उम्मीदवारों की सूची में 15 महिलाएं

दरअसल 85 उम्मीदवारों की सूची में 15 महिलाओं को टिकट दिया गया हैं। गौरतलब है कि असीम अरुण कानपुर के पुलिस कमिश्नर रह चुके हैं। बताते चलें कि उत्तर प्रदेश काडर के 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी असीम अरुण ने हाल में कानपुर के पुलिस आयुक्त पद पर रहते हुए स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) ली थी।

जिसके बाद 16 जनवरी को अरुण बीजेपी में शामिल हो गए थे। वहीं रामवीर उपाध्याय को सादाबाद से टिकट दिया गया है। सूची के अनुसार भाजपा ने हरिओम यादव को सिरसागंज से उम्मीदवार बनाया है। बता दें कि रामवीर उपाध्याय ने हाल ही में बीएसपी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे। वहीं हरिओम यादव सपा से बीजेपी में आए हैं।

यूपी में सात चरणों में होंगे चुनाव

उल्लेखनीय है कि यूपी में सात चरणों में चुनाव होने है। तय चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 10 फरवरी, 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, तीन मार्च और सात मार्च को वोट डाले जाएंगे। जबकि 10 वोटों की गिनती होगी और इसी दिन यह तय हो जाएगा कि यूपी में किसी सरकार बनेगी।

इसे भी पढ़ें..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here