यूपी मिशन 2022: अखिलेश से मिले ‘आप’ नेता संजय सिंह, गठबंधन को लेकर चर्चा तेज

206
दरअसल आज आम आदमी पार्टी (आप) नेता व सांसद संजय सिंह की सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद सूबे की सियासत में नई चर्चा तेज हो गई है।

अवनीश पाण्डेय, लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर चल रही सरगर्मियों के बीच दो पार्टियों के शीर्ष नेताओं के मिलने पर सूबे की सियासत में कई संभावनाएं खड़ी होती नजर आ रही है। दरअसल आज आम आदमी पार्टी (आप) नेता व सांसद संजय सिंह की सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद सूबे की सियासत में नई चर्चा तेज हो गई है।

राजनीतिक पंडितों की माने तो यह आने वाले समय में यूपी में सपा और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन के संकेत हैं। बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच करीब आधे घंटे तक बातचीत हुई है। वहीं बैठक के बाद बाहर निकले आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि यह पूरी तरह से व्यक्तिगत मुलाकात थी।

उनके मुताबिक भाजपा शासन में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट है। कहा गया कि इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। बताया गया कि अखिलेश यादव से मिलकर भाजपा से निपटने की रणनीति पर चर्चा की गई है। उनके मुताबिक अभी सपा से मिलकर चुनाव लड़ने के मुद्दे पर बात नहीं हुई है।

वहीं सूत्रों की माने तो दोनों नेताओं के बीच विधानसभा चुनाव गठबंधन को लेकर चर्चा हुई है, लेकिन अभी तक सीट तय नहीं हो पाई है। वहीं सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी के मुताबिक दोनों नेताओं के बीच हुई मुलाकात को अभी गठबंधन से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए।

‘आप’ नेता के इस अंदाज को लेकर खूब रही चर्चा

मिली जानकारी के मुताबिक आज सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव से मिलने आप नेता सांसद संजय सिंह सपा के प्रदेश मुख्यालय पहुंचे थे। इस दौरान इस बात की काफी चर्चा रही कि सांसद संजय सिंह पीछे के गेट सपा मुख्यालय में इंट्री की। इसको लेकर खूब भी चर्चा हो रही है।

मुलाकात के बाद उन्होंने बाहर मीडिया से बातचीत में बताया कि यह उनकी शिष्टाचार भेंट थी। वहीं इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर भी उन्हें बधाई देने संजय सिंह गए थे। इस दौरान उन्होंने मुलायम सिंह के साथ अपनी तस्वीरें भी खिचवाई और सोशल मीडिया पर साझा किया था।

इसे भी पढ़ें..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here