बहनजी के साथी रहे लालजी वर्मा और रामअचल राजभर आज थाम सकते है सपा का दामन

270
Behenji's companions Lalji Verma and Ram Achal Rajbhar can hold the SP today
सपा से दिग्गज नेता रहे राम अचल राजभर और लालजी वर्मा सपा का दामन थामेंगे।

लखनऊ। यूपी चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां अपने को मजबूत करने में जुटी हुई है। मिशन 2022 फतेह करने के लिए सपा मुखियां अखिलेश यादव लगातार प्रयास कर रहे है। इसी क्रम में आज सपा मुखिया अखिलेश यादव अंबेडकरनगर में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे, इस दौरान बसपा से दिग्गज नेता रहे राम अचल राजभर और लालजी वर्मा सपा का दामन थामेंगे।

Behenji's companions Lalji Verma and Ram Achal Rajbhar can hold the SP today
अखिलेश यादव रैली को संबोधित करेंगे, रैली को यादगार बनाने में सपाई जुटे है।

मालूम हो कि मायावती के गढ़ अंबेडकरनगर में राम अचल राजभर और लाल जी वर्मा ने रैली का आयोजन किया है। इस रैली में अखिलेश यादव को मुख्य अतिथि के रूप में बुलाया गया है, वर्मा और राजभर दोनों सपा की सवारी करेंगे। पिछले दिनों सपा कार्यालय में दोनों नेताओं ने पार्टी में शामिल होने का ऐलान किया था।

भीड़ जुटाने में जुटे सपा नेता

अखिलेश यादव की इस रैली को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी चल रही है। बताया जा रहा है कि सपा की ओर से रैली में करीब तीन लाख लोगों को जुटाने की तैयारी की जा रही है, लालजी वर्मा और राम अचल राजभर यहां के दिग्गज नेता माने जाते हैं।लगातार क्षेत्रिय क्षत्रप को जोड़ रहे अखिलेश- यूपी में विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी सपा लगातार क्षेत्र क्षत्रप को जोड़ रही है। पिछले दिनों अखिलेश यादव ने ओम प्रकाश राजभर के साथ मऊ में एक संयुक्त रैली को संबोधित किया।

बताते चलें कि इसी साल जून में पंचायत चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण बसपा ने लालजी वर्मा और राम अचल राजभर को निलंबित कर दिया था, इसके बाद से ही दोनों के सपा में जाने को लेकर अटकलें लगाई जा रही थी। जो आज सही साबित हो सकती है।

इसे भी पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here