दहेज हत्या के आरोपी 24 घंटे में चढ़े पुलिस के हत्थे

255
The accused of dowry murder climbed in the hands of the police in 24 hours
पुलिस की गिरफ्त में दहेज के लिए बहू की हत्या करने के आरोपित।

अयोध्या। अयोध्या के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। रितेश कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी रुदौली के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक श्री विश्वनाथ यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 206/21 धारा 498ए/323/304बी भा0द0वि0 व 3/4 डी0पी0 एक्ट से सम्बन्धित नामजद अभियुक्तगण 1.अनिल कुमार पुत्र रामकिशोर वर्मा (पति), 2.रामकिशोर पुत्र धूम वर्मा (ससुर), 3.देवी पत्नी रामकिशोर (सास) निवासीगण मवई चौराहा मजरे दुल्लापुर थाना मवई जनपद अयोध्या को मवई चौराहे से गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।

पुलिस ने आरोपित अनिल कुमार पुत्र रामकिशोर वर्मा (पति),रामकिशोर पुत्र धूम वर्मा (ससुर), देवी पत्नी रामकिशोर (सास) समस्त निवासीगण मवई चौराहा मजरे दुल्लापुर थाना मवई जनपद अयोध्या को ​गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। इस कार्रवाई मेंउ0नि0 कर्मवीर सिंह थाना-मवई,जनपद-अयोध्या, कांसटेबल अमित कुमार यादव ,थाना-मवई,जनपद-अयोध्या।अफरोज खान,वैशाली अग्रहरी थाना-मवई,जनपद-अयोध्या । मालूम हो कि इन आरोपियों ने दहेज के लिए अपनी बहू की हत्या कर दी। बहू पक्ष की शिकायत के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियो को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।

इसे भी पढ़ें..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here