13Deaths : झारखंड में मंदिर जा रहे परिवार की स्कॉर्पियो हादसे की शिकार, एक ही परिवार के 13 सदस्यों की मौत

In Jharkhand, a Scorpio vehicle carrying a family to a temple met with an accident; 13 members of the same family died.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वाहन में कुल 14 लोग सवार थे

रांची:13Deaths मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वाहन में कुल 14 लोग सवार थेहादसे के शिकार सभी लोग बिहार के नालंदा जिले के बेन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जंगहारो गांव के रहने वाले थे और राजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिका मंदिर में पूजा-अर्चना करने जा रहे थे।झारखंड में शुक्रवार—शनिवार रात 2:00 बजे, बिहार के नालंदा जिले से आ रही एक स्कॉर्पियो रामगढ़ जिले के कुजू आउटपोस्ट थाना क्षेत्र के अंतर्गत पैंकी में,रांची-पटना हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में चार बच्चे और चार महिलाएं शामिल हैं। हादसे में एक व्यक्ति घायल भी हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वाहन में कुल 14 लोग सवार थे, हादसे के बाद घटनास्थल पर चारों तरफ शव बिखर खड़े सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया,साथ ही घायल को तत्काल इलाज के लिए भिजवाया। बता दें कि हादसे के शिकार सभी लोग बिहार के नालंदा जिले के बेन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जंगहारो गांव के रहने वाले थे और राजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिका मंदिर में पूजा-अर्चना करने जा रहे थे।

पूरा परिवार जा रहा था पूजा करने

मृतकों के परिजनों ने बताया ‘पूरा परिवार बिहार शरीफ से राजरप्पा मंदिर में पूजा-अर्चना करने आ रहा था, रास्ते में हाईवे पर एक गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में सभी लोगों की मौत हो गई है। वे सभी जंघारो गांव से राजरप्पा मंदिर में पूजा करने आ रहे थे। मुझे एसपी का फोन आया था और फिर अपने स्थानीय पुलिस थाने से भी फोन आया। इसके अलावा मुझे और कुछ नहीं पता, फोन आते ही मैं तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गया। मैं झारखंड में ही था, इसलिए अब यहां आ गया हूं।’ दुर्घटना के बाद, स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में मदद की। उन्होंने क्षतिग्रस्त वाहन से लोगों को बाहर निकालने और घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने में सहायता की। पुलिसकर्मी भी घटनास्थल पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

जौनपुर में एक फीट जमीन के लिए पड़ोसी ने नौ लोगों को Scorpio से रौंदा, चाची और चचेरे भाई की मौत, सात लोग गंभीर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.