Triple Murder : मृतक की बेटी बोली- योगी जी की बेटी अनाथ हुई है, इस घर पर चले बुलडोजर

The deceased's daughter said: "Yogi-ji's daughter has been left an orphan; let a bulldozer be run over this house."

अभी भी लोग मुझसे और मेरी बड़ी मम्मी और मेरी मम्मी से कह रहे हैं कि अभी घर में तीन औरतें हैं।

लखनऊ। Triple Murder : राजधानी में पार्किंग के विवाद में हुई हत्या के बाद मृतक की बेटी ने मीडिया के सामने आकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हत्यारोपी के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग की। बिलखते हुए उसने कहा कि जिस घर में आरोपी रह रहे है वह अवैध है, इसलिए उसे गिरा दिया जाए, इसके अलावा हमारे परिवार को एक करोड़ को मिलना चाहिए। दूसरी, मेरी मां, जो मृतक श्रीकांत तिवारी की बीवी हैं। उनको सरकारी नौकरी मिलनी चाहिए। मेरी सारी एजुकेशन की चीजें सरकार को संभालनी है। साथ ही हमारे घर पर आजीवन सिक्योरिटी रहनी चाहिए, क्योंकि अब मुझ पर, मेरी मम्मी पर और मेरी बड़ी मम्मी पर जान का खतरा है। अभी भी लोग मुझसे और मेरी बड़ी मम्मी और मेरी मम्मी से कह रहे हैं कि अभी घर में तीन औरतें हैं। इनको दबा लेंगे। उसने कहा कि मुझको सादतगंज, थाना कश्मीरी मोहल्ला में सबका सस्पेंशन चाहिए।

छह घंटे तक शव रखकर किया प्रदर्शन

सआदतगंज के नौबस्ता स्थित ब्राह्मणी टोला में सोमवार को पार्किंग के विवाद में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या करने के मामले ने मंगलवार को तूल पकड़ लिया। पोस्टमार्टम के बाद शिवाजी तिवारी, उनके भाई शंभू तिवारी और बेटे सुयश तिवारी के शव घर पहुंचे तो कोहराम मच गया। थोड़ी देर तक अंतिम दर्शन कराने के बाद नाराज लोगों ने शव उसी चबूतरे के पास ले जाकर रख दिए जिसे लेकर झगड़ा हुआ था। परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। इसके बाद नारेबाजी शुरू हो गई। हंगामा बढ़ता देख 10 थानों की पुलिस फोर्स को बुलाया गया। देखते ही देखते शिवाजी के रिश्तेदारों और करीबियों की भीड़ जमा हो गई। आक्रोशित लोगों ने हत्यारोपी ऋषभ शुक्ला के मकान पर बुलडोजर चलाने की मांग शुरू कर दी। काफी देर तक कोई कार्रवाई न होने पर भीड़ ऋषभ के घर में घुसने लगी। घर के बाहर खड़े दोपहिया वाहन में तोड़फोड़ शुरू कर दी। मकान में तोड़फोड़ की भी कोशिश की। पुलिस फोर्स ने कड़ी मशक्कत के बाद लोगों को मकान में घुसने से रोका।

डीएम, पुलिस कमिश्नर को बुलाओ फिर होगी बात

आक्रोशित लोगों का कहना था कि डीएम, पुलिस कमिश्नर को बुलाओ फिर बात होगी। शहर में दिनदहाड़े तीन लोगों की हत्या हो जाती है और अधिकारी पीड़ित परिवार से मिलने भी नहीं आते हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए दोपहर करीब एक बजे डीएम विशाख जी. और पुलिस आयुक्त तरुन गाबा मौके पर पहुंचे। दोनों सीधे शिवाजी के घर में चले गए। काफी देर तक अधिकारियों और पीड़ित परिवार में बातचीत होती रही पर कोई नतीजा नहीं निकला।

 

Election results : चार सीटों पर लहराया भाजपा का परचम, वाराणसी में सपा विजयी, कई सीटों पर मतगणना जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.