सपा की रैली में बच्चे की मौत पर CMYogi ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, बोले उस बच्चे का क्या कसूर

CM Yogi targets Akhilesh Yadav over a child's death at an SP rally, asks: "What was the child's fault?"

13 वर्षीय मासूम छात्र का क्या कसूर था, जिसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना पर संवेदना तक नहीं जताई गई।

गोरखपुर। CMYogi  आदित्यनाथ ने गुरुवार को माफिया और अपराधियों पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि अगर किसी ने माफियागिरी करने की कोशिश की तो उसे मिट्टी में मिलाने में देर नहीं लगेगी। उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा का मतलब गुंडागर्दी, अराजकता, दंगे और कर्फ्यू है। माफिया उनके सहयोगी रहे हैं और उन्होंने हमेशा जनता के साथ विश्वासघात किया है। सीएम योगी ने अखिलेश यादव के रोड शो में शामिल जेसीबी की चपेट में आए बच्चे की मौत पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रशासन को निर्देश दिया है कि सड़कों पर अराजकता फैलाने वाले उपद्रवियों को चिह्नित कर ऐसी सजा दिलाई जाए, जिसे उनकी पीढ़ियां याद रखें। उन्होंने कहा कि झंगहा से पढ़ाई के लिए आए 12-13 वर्षीय मासूम छात्र का क्या कसूर था, जिसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना पर संवेदना तक नहीं जताई गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह पीड़ित परिवार से मिलने जाएंगे।

अखिलेश को दी मुकाबले की चुनौती

सीएम योगी ने अखिलेश यादव को अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि अगर अखिलेश यादव वहां से नामांकन दाखिल करेंगे तो वह भी उसी सीट से अपना पर्चा भरेंगे। दोनों के बीच सीधा मुकाबला होना चाहिए। सीएम योगी ने कहा कि आप वहां से अपना नामांकन दाखिल करते हैं तो मैं भी अपना नामांकन दाखिल करूंगा। आमने-सामने का मुकाबला होने दीजिए। उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव में सीधे मुकाबले का साहस नहीं है। कमजोर व्यक्ति हमेशा पीछे से वार करता है।

वानिकी एवं औद्यानिकी यूनिवर्सिटी की रखी आधारशिला

उत्तर प्रदेश को पहली वानिकी एवं औद्यानिकी यूनिवर्सिटी की सौगात मिली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को गोरखपुर के कैम्पियरगंज विधानसभा क्षेत्र के भारीवैसी में प्रस्तावित विश्वविद्यालय का भूमि पूजन किया और आधारशिला रखी। करीब 491 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह विश्वविद्यालय 123 एकड़ से अधिक भूमि पर विकसित किया जाएगा। इसके साथ ही प्रदेश में वानिकी और औद्यानिकी की उच्च शिक्षा, शोध और नवाचार के लिए नए अवसर खुलेंगे। विश्वविद्यालय का उद्देश्य वानिकी, कृषि वानिकी, उद्यानिकी और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उच्च स्तरीय शिक्षा एवं अनुसंधान को बढ़ावा देना है। यहां वन्यजीव संरक्षण, जलवायु परिवर्तन, प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन, एग्रोफॉरेस्ट्री, फल एवं बागवानी जैसे विषयों की पढ़ाई कराई जाएगी।

 

25 साल बाद फिर जीवंत होगा ‘कभी खुशी कभी गम’ का RaichandHouse, एयरबीएनबी पर मिलेगा प्रशंसकों को खास अनुभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.