Hindustan Power को मध्य प्रदेश में क्रिटिकल मिनरल्स ब्लॉक के लिए पांच साल का एक्सप्लोरेशन लाइसेंस मिला

Hindustan Power has received a five-year exploration license for critical minerals blocks in Madhya Pradesh.

पांच साल के इस एक्सप्लोरेशन लाइसेंस के तहत, कंपनी इस ब्लॉक में खनिजों की संभावनाओं का आकलन करने के लिए खोज संबंधी गतिविधियां कर सकेगी।

बिजनेस डेस्क,नईदिल्ली। Hindustan Power भारत की प्रमुख इंटीग्रेटेड पावर और इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनियों में से एक, हिंदुस्तान पावर ने मध्य प्रदेश सरकार के साथ एक क्रिटिकल मिनरल्स ब्लॉक के एक्सप्लोरेशन (खोज) के लिए समझौता किया है। यह समझौता कंपनी की सहायक इकाई, सनमार्क थर्मल पावर प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से किया गया है। इसके साथ ही, कंपनी ने प्लैटिनम ग्रुप एलिमेंट्स (PGE) और उनसे जुड़े खनिजों की खोज के क्षेत्र में कदम रखा है। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में स्थित ‘पधार PGE एक्सप्लोरेशन ब्लॉक’ 199.54 वर्ग किलोमीटर के दायरे में फैला है। पांच साल के इस एक्सप्लोरेशन लाइसेंस के तहत, कंपनी इस ब्लॉक में खनिजों की संभावनाओं का आकलन करने के लिए खोज संबंधी गतिविधियां कर सकेगी।

इस घटनाक्रम पर टिप्पणी करते हुए, हिंदुस्तान पावर के चेयरमैन रतुल पुरी ने कहा, “प्लैटिनम ग्रुप एलिमेंट्स, क्लीन एनर्जी, ऑटोमोटिव और एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग जैसे उद्योगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। चूंकि भारत अपनी घरेलू मैन्युफैक्चरिंग क्षमताओं को मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, इसलिए इन खनिजों के स्वदेशी स्रोतों की पहचान करना और उन्हें विकसित करना बहुत जरूरी होगा। उम्मीद है कि पधार ब्लॉक भारत के क्रिटिकल मिनरल्स सेक्टर के विकास में एक रणनीतिक योगदान देगा।”

ऑटोमोटिव कैटेलिटिक कन्वर्टर्स

रतुल पुरी ने आगे कहा, “क्रिटिकल मिनरल्स की खोज में उतरना, हिंदुस्तान पावर के मौजूदा माइनिंग कारोबार में एक महत्वपूर्ण विस्तार है। कंपनी इस क्षेत्र में अपनी उपस्थिति बढ़ाने और क्रिटिकल मिनरल्स के स्पेस में एक विविध पोर्टफोलियो तैयार करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।” प्लैटिनम ग्रुप एलिमेंट्स – जिनमें प्लैटिनम, पैलेडियम और रोडियम शामिल हैं – का उपयोग ऑटोमोटिव कैटेलिटिक कन्वर्टर्स, हाइड्रोजन टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रॉनिक्स और एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग जैसे कई उद्योगों में होता है। इन क्षेत्रों में इनकी बढ़ती भूमिका के कारण, अब नए स्रोतों की खोज और विकास पर अधिक ध्यान दिया जा रहा है। दुनिया भर के देश क्रिटिकल मिनरल्स की दीर्घकालिक आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए तेजी से काम कर रहे हैं। इसी दिशा में, भारत ने अब तक निजी और सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों को क्रिटिकल मिनरल्स के 100 से अधिक ब्लॉक नीलाम किए हैं। ‘विकसित भारत’ के अपने लक्ष्य कीj ओर बढ़ते हुए, भारत का लक्ष्य लिथियम, ग्रेफाइट, पोटाश और रेयर अर्थ एलिमेंट्स सहित कम से कम 15 क्रिटिकल मिनरल्स पर ध्यान केंद्रित करना है।

 

MahindraFarmMachinery ने पेश किया अपनी श्रेणी का पहला 50 एचपी सेल्फ-प्रोपेल्ड कॉम्पैक्ट हार्वेस्टर – महिंद्रा हार्वेस्ट युवा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.