UP Politics : सपा के तीन बागी विधायकों के भाजपा में आने का रास्ता साफ, 14 को अमेठी में शक्ति प्रदर्शन के साथ लेंगे सदस्यता

The path is clear for three rebel SP MLAs to join the BJP; they will formally join the party on the 14th, accompanied by a show of strength in Amethi.

लखनऊ।UP Politics  यूपी में विधानसभा चुनाव की घोषणा भले ही अभी तक नहीं हुई है,लेकिन राजनीति दलों में अभी से सियासी गुणा—गणित तेज हो गया है। जिन्हें टिकट कटने का डर है, वह पार्टी और विचारधारा बदल रहा है। इसी क्रम में यूपी के अमेठी जिले के तीन दिग्गज सपा विधायकों को भाजपा में शामिल करने की कवायद तेज हो गई है। इनमें राकेश प्रताप सिंह, अभय सिंह और विनोद चतुर्वेदी शामिल हैं। नवरात्रि में 14 अक्तूबर को अमेठी में आयोजित कार्यक्रम में ये तीनो विधायक भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

सपा से जीते थे मैदान

भाजपा ने तीनों विधायकों की ज्वाइनिंग के लिए अमेठी को चुना है। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी, प्रदेश सरकार के मंत्री राजा मयंकेश्वर शरण सिंह, दिनेश प्रताप सिंह, बुलंदशहर के सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री भोला सिंह, पूजा पाल समेत एक राज्य और केंद्र सरकार के एक दर्जन से अधिक मंत्री, पार्टी के तमाम सांसद और विधायक, पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। बता दें कि 2022 में राकेश प्रताप सिंह गौरीगंज (अमेठी ), विनोद चतुर्वेदी कालपी (जालौन ) और अभय सिंह गोसाईगंज (अयोध्या ) सपा के टिकट पर चुनाव जीते थे। बड़ी संख्या में केंद्र और प्रदेश के पार्टी नेताओं की मौजूदगी के बीच होने वाला यह कार्यक्रम सिर्फ सदस्यता ग्रहण तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि भाजपा की ओर से राजनीतिक संदेश देने की तैयारी के तौर पर भी देखा जा रहा है।

2024 में पार्टी से की थी बगावत

तीनों विधायकों ने 2024 के राज्यसभा चुनाव में सपा से बगावत करके भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया था। इसके बाद से ही इनके सपा से अलग होने और भाजपा में शामिल होने की अटकले लग रही थी।अब करीब ढाई साल बाद इनकी भाजपा में औपचारिक एंट्री होने जा रही है। गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह ने भाजपा में जाने का ऐलान करते हुए सपा की नीतियों पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने परिवारवाद और जातिवाद का आरोप लगाते हुए कहा है कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली राजनीति के साथ वह आगे नहीं चल सकते। तीनों विधायकों की एक साथ भाजपा में एंट्री को 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों से भी जोड़कर देखा जा रहा है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक तीनों को आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर मैदान में उतारने की तैयारी है।

Yogi Adityanath ने अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर जताया शोक, बोले- विलक्षण अभिनय से भारतीय सिनेमा को समृद्ध किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.