गाजियाबाद।Atrocity Against Minor: यूपी पुलिस की कार्यशैली से देशभर के बदमाशों की हवा टाइट हो जाती हैं, इसके बाद भी यहां दिल दहलाने वाली वारदातें यहां होती है। ताजा मामला गाजियाबाद के नंदग्राम से सामने आया यहां सात वर्षीय बच्ची की दरिंदगी के बाद निर्ममता से हत्त्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात दो आरोपी मासूम की चिप्स व कोल्ड ड्रिंक का लालच देकर निर्माणाधीन मॉल में ले गए। वहां तीसरी मंजिल पर दुष्कर्म किया, फिर राज खुलने के डर से हत्या कर नीचे फेंक दिया। बच्ची का लहूलुहान शव मॉल के तीसरे बेसमेंट में मिला। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने दी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने दो आरोपी दबोचे
आरोपियों में एक बिहार के अररिया का शहाबुद्दीन है, जबकि दूसरा नाबालिग है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने गुनाह कबूल कर लिया है। कार्यवाहक एसीपी नंदग्राम प्रियाश्री पाल ने बताया, बिहार के नालंदा का परिवार यहां रहकर मजदूरी करता है। इन दिनों परिवार झुग्गी से कुछ दूर राजनगर एक्सटेंशन स्थित निर्माणाधीन मॉल में काम कर रहा है। शाम करीब साढ़े सात बजे उनकी बेटी लापता हो गई। दो घंटे तक तलाश करने के बाद भी बच्ची नहीं मिली, तो थाने में सूचना दी। बच्ची के परिजन व अन्य मजदूर उसे तलाशते हुए निर्माणाधीन मॉल में पहुंचे। वहां रात करीब साढ़े 12 बजे बेसमेंट के तीसरे तल पर सीढ़ियों के पास खून से लथपथ शव मिला।
परिजनों ने चार युवकों पर अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म व हत्या का आरोप लगाया। पुलिस के अनुसार, वारदात को अंजाम देकर दोनों आरोपी अपनी झुग्गी में जाकर सो गए। उन्हें वहीं से पकड़ा गया। इमारत में चार तल भूमि से ऊपर और तीन भूमि से नीचे बनाए जा रहे हैं। मासूम का शव सबसे निचले तल यानी छह मंजिल नीचे आकर गिरा था।
रात 12 बजे मिला शव
कार्यवाहक एसीपी नंदग्राम प्रियाश्री पाल के अनुसार, बिहार के नालंदा जिले का एक परिवार यहां झुग्गी में रहकर मजदूरी करता है। इन दिनों परिवार झुग्गी से कुछ दूर राजनगर एक्सटेंशन स्थित निर्माणाधीन मॉल में काम कर रहा है। शाम करीब साढ़े सात बजे उनकी बेटी लापता हो गई। दो घंटे तक तलाश करने के बाद भी बच्ची नहीं मिली तो उन्होंने नंदग्राम थाने में सूचना दी। इसके बाद बच्ची के परिजन व अन्य मजदूर उसे तलाशते हुए निर्माणाधीन मॉल में पहुंचे। वहां रात करीब साढ़े 12 बजे बेसमेंट के तीसरे तल पर सीढ़ियों के पास खून से लथपथ शव मिला। शव पर केवल टॉप था, स्कर्ट गायब थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो परिजनों ने चार युवकों पर बच्ची का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म व हत्या का आरोप लगाया।
सीसीटीवी से पकड़े गए आरोपी
पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें झुग्गी में रहने वाले दो युवक बच्ची को ले जाते दिखाई दिए। बच्ची के हाथ में चिप्स का पैकेट और युवकों के हाथ में शराब व कोल्ड ड्रिंक थी। जांच में सामने आया कि दो आरोपी घटनास्थल पर पहले से मौजूद थे। उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लोहे का पाइप, बच्ची के कपड़े और चप्पल बरामद कर लिए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बच्ची को चिप्स और कोल्ड ड्रिंक का लालच देकर निर्माणाधीन मॉल की तीसरी मंजिल पर ले जाने की बात स्वीकारी है। साथ ही बताया कि शराब पीने के बाद बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और शोर मचाने पर उसके सिर पर लोहे के पाइप से वार कर हत्या कर दी। इसके बाद शव को लिफ्ट के लिए खाली छोड़े गए स्थान से फेंक दिया। था। पुलिस के अनुसार, वारदात को अंजाम देकर दोनों आरोपी अपनी-अपनी झुग्गी में जाकर सो गए। दोनों को वहीं से हिरासत में लिया गया।
DoubleMurder: पहले मां का गला रेता,बेटे के पूछने पर गला दबाकर मार डाला
