GangaExpressway पर खड़े ट्रक में घुसी कार प्रयागराज के चार युवकों की मौत

Car rams into stationary truck on Ganga Expressway; four youths from Prayagraj killed.

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मृतक प्रयागराज जनपद के रहने वाले थे।

Mainpuri News :रात में सोते समय आई मौत, टीनशेड गिरने से बालक समेत तीन की लोगों की मौत, तीन घायल

 

उन्नाव। GangaExpressway यूपी के उन्नाव जिले में शुक्रवार शाम एक दिल दहलाने वाले हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई। वहीं हादसे में कार पूरी तरह से कबाड़ हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। यह हादसा उन्नाव के आसीवन थाना क्षेत्र के नंगाखेड़ा गांव के पास किलोमीटर संख्या 387.6 पर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में तेज रफ्तार कार घुस गई।

प्रयागराज निवासी लोग कार से गंगा एक्सप्रेसवे से गुजर रहे थे, तभी गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई। सूचना मिलते ही आसीवन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। आनन फानन घायलों को अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी के नंबर के आधार पर प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मृतक प्रयागराज जनपद के रहने वाले थे।

हादसे की सूचना से मचा हड़कंप

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। आसीवन पुलिस ने मौके से ट्रक को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे में उदय सिंह (26) पुत्र राम सिंह निवासी जाफरपुर फूलपुर, जनपद प्रयागराज। अनुपम गुप्ता (32) पुत्र अजय गुप्ता निवासी जाफरपुर फूलपुर जनपद प्रयागराज।विजय पुत्र मकसूदनलाल (25) निवासी बाबूगंज कस्बा फूलपुर, जनपद प्रयागराज।अमन पुत्र अज्ञात (28) निवासी बाबूगंज कस्बा फूलपुर, जनपद प्रयागराज की मौत हो गई।

ChildLabour के विरुद्ध एकजुट हुआ समुदाय, निकाली जागरूकता रैली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां