A Dangerous Love Affair: महिला ने बीस साल के रिश्ते को प्रेमी के साथ मिलकर खत्म किया, तीन माह बाद मिला कंकाल

Woman ended a twenty-year relationship in collusion with her lover; skeleton found three months later.

ओमकार को प्रेम संबंधों की जानकारी होने के बाद ओमा और नन्हे ने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची।

शाहजहांपुर। A Dangerous Love Affair : यूपी के शाहजहांपुर मिले से एक खतरनाक प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया। यहां एक महिला ने अपने बीस साल पहले बने रिश्ते को प्रेमी के चक्कर में पड़कर खत्म कर दिया। पति की हत्या के बाद शव को खेत में दफना दिया,करीब तीन माह बाद मृतक का शव बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने हत्यारोपियों के गिरफ्तार करके अपराध का खुलासा कर दिया।

शाहजहांपुर पुलिस के अनुसार कांट के लिंथरा गांव निवासी महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर हिस्ट्रीशीटर पति ओमकार की हत्या कर दी। पत्नी ओमा भारती और उसके प्रेमी नन्हे ने पैर से गर्दन दबाकर मार डाला। इसके बाद नन्हे ने अपने बगीचे में शव को गाड़ दिया। वारदात के साढ़े तीन माह बाद पुलिस ने इसका खुलासा किया है। एसपी सिटी देवेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार को आरोपियों की निशानदेही पर शव बरामद कर डीएनए जांच के लिए भेज दिया गया। ओमकार को प्रेम संबंधों की जानकारी होने के बाद ओमा और नन्हे ने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची।

भाई ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी

मानपुर मलिकापुर गांव निवासी सत्यवीर सिंह ने 6 मार्च को भाई ओमकार सिंह की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बताया था कि ओमकार 23 फरवरी को तिलहर न्यायालय में एक मुकदमे की तारीख पर जाने के लिए घर से निकला था। इसके बाद नहीं लौटा। जांच के दौरान चार जून को सत्यवीर सिंह ने भाई के अपहरण की आशंका जताते हुए कांट के गांव लिंथरा निवासी नन्हे और अपनी भाभी ओमा भारती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने कंकाल बरामद किया

मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू की। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो सामने आया कि ओमा भारती और नन्हे के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे। दोनों के संबंधों की जानकारी होने पर ओमकार इसका विरोध करता था। ओमकार पर कई मुकदमे दर्ज थे जिसकी वजह से दोनों को लगता था कि वह उन लोगों की हत्या कर देगा। इसके बाद दोनों ने मिलकर ओमकार को रास्ते से हटाने की साजिश रची।एसपी सिटी ने बताया कि घटना वाले दिन ओमकार को नन्हें के बगीचे में बुलाया, वहां उसे शराब पिलाई गई। जब वह नशे की हालत में था तक उसके गले पर पैर रखकर दबा दिया। फिर शव को बाग में ही केले के पेड़ के नीचे गड्ढा खोदकर दफन कर दिया।ओमकार की शादी करीब 20 साल पूर्व सेहरामऊ दक्षिणी के ही गांव दिबियापुर की ओमा भारती के साथ हुई थी। उनके दो बच्चे हैं। बेटे की उम्र तकरीबन 14 और बेटी की उम्र तकरीबन 12 साल है।परिजनों के अनुसार, ओमा भारती कांट के लिंथरा गांव में अपनी बड़ी बहन के घर जाती थी। वहीं उसकी मुलाकात नन्हे से हुई थी।

ओमकार पर दर्ज थे आठ मुकदमे

ओमकार के ऊपर विभिन्न थानों में करीब आठ मुकदमे दर्ज थे। सेहरामऊ दक्षिणी थाने में एक हत्या का मुकदमा दर्ज था तो तिलहर थाने में हत्या के प्रयास व डकैती की धारा में मुकदमा दर्ज था। शहर के थाना सदर बाजार में हत्या के प्रयास, लूटपाट व गैंगस्टर की धारा में मुकदमा दर्ज था। सेहरामऊ दक्षिणी पुलिस ने उसकी हिस्ट्रीशीट खोल रखी थी। शुक्रवार को एसपी सिटी के सामने पेश की गई ओमा के चेहरे पर कोई शिकन नहीं थी।

8Dead :पंजाब में 30 लोगों से भरी पिकअप को ट्रॉला ने मारी टक्कर आठ श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother