8Dead :पंजाब में 30 लोगों से भरी पिकअप को ट्रॉला ने मारी टक्कर आठ श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

In Punjab, a trailer rammed into a pickup truck carrying 30 people; eight pilgrims died, and several others were injured.

मृतकों में पांच महिलाएं और दस साल का एक बच्चा शामिल है।

फिरोजपुर। 8Dead पंजाब के फिरोजपुर में डेरा ब्यास के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालु के पिअपक को बेकाबू ट्रॉला ने रौंद दिया, जिससे 8 लोगों की मौत हो कई लोग घायल हो गए। यह हादसा शनिवार सुबह ब्लाक ममदोट के जंगा वाला मोड़ पर हुआ। हादसे के बाद माैके पर चीख पुकार मच गई। मृतकों में पांच महिलाएं और दस साल का एक बच्चा शामिल है।

डेरा ब्यास जा रहे थे श्रद्धालु

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जलालाबाद से एक महिंद्रा पिकअप में 30 श्रद्धालु डेरा ब्यास दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दाैरान सुबह करीब साढ़े छह बजे जंगा वाला मोड़ पर पिकअप की ट्राले से टक्कर हो गई। हादसे के बाद लोग उछलकर आगे के शीशे से टकराए और सड़क पर गिरते गए। एक के बाद एक आठ लाशें बिछ गई। दरअसल ट्राले वाले को नींद की झपकी आ गई थी, इससे उसकी गाड़ी रांग साइड आकर पिकअप से टकरा गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, घायल लोगों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया, इसके अलावा शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

हादसे में 20 लोग घायल

इस दुर्घटना में पिकअप में सवार आठ श्रद्धालुओं की मौत हो गई। जबकि 20 लोग घायल हो गए। तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है। जख्मियों को फरीदकोट के मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया है। वहीं हादसे के बाद सामने आया कि पिकअप में लगभग 30 लोग बैठे थे। गाड़ी की छत और फर्श के बीच में एक विभाजन कर लोगों को भरा गया था। इसके अलावा गाड़ी के पीछे भी लकड़ी के फट्टे लगाकर उसे बढ़ाया गया था और एक सीढ़ी लगा दी गई थी।

UPLको भारत में बायोक्लासिक® के लिए मिला एफसीओ पंजीकरण, जैव-उत्पादों के पोर्टफोलियो का हुआ विस्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother