पटना।HospitalFire दिल्ली के मालवीय नगर के होटल में अग्निकांड के एक दिन बाद बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में प्रसाद अस्पताल के आईसीयू में गुरुवार तड़के करीब दो बजे आग लग गई। सुबह 6:30 तक तीन शवों के निकाले जाने की पुष्टि हुई है, जबकि एक और की मौत वहीं पर हो गई। इसके अलावा 20 लोगों के घायल होने की जानकारी आई, लेकिन मौतों की संख्या पर औपचारिक पुष्टि नहीं हो रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग अस्पताल की ऊपरी मंजिल स्थित आईसीयू में लगी, जिसके बाद पूरे परिसर में धुआं फैल गया और मरीजों व उनके परिजनों के बीच भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का अभियान शुरू किया गया।
बेहोश हुए लोगों को निकाला
अस्पताल में आग लगने की सूचना मिलते ही अफरा—तफरी मच गई। अस्पताल में फंसे लोगों को निकाला गया। लोगों को आसपास के दूसरे अस्पतालों में ले जाने की बात कही जा रही थी। बचाव कार्य में अस्पताल के कर्मी शुरू में लगे थे, लेकिन फिर अफरातफरी की स्थिति हो गई। ब्रह्मपुरा थाने के पुलिसकर्मियों ने बताया कि आग की सूचना शोरगुल से ही मिली थी। इसके बाद जिसे-जैसे मौका मिला, भागते हुए बचाव कार्य में लग गए हैं। दमकलकर्मियों ने शॉर्ट सर्किट से आग और 10 से 15 बेसुध लोगों को निकाले जाने की बात कही। मौतों का आंकड़ा बढ़ सकता है।
मौके पर आए डीएम सुब्रत कुमार ने कहा कि अस्पताल प्रशासन की लापरवाही पर परिजनों ने शिकायतें की हैं। फिलहाल आसपास के अस्पतालों में भी टीम देख रही है कि यहां से मरीज अगर ले जाए गए हैं तो उनकी स्थिति कैसी है? उन्होंने कहा कि राहत एवं बचाव कार्य में दमकलकर्मियों ने संतोषजनक काम किया है, अब देखना है कि बचाए गए बेसुध लोगों की स्थिति कैसी है?
Surya Murder Case : सूर्या का हत्यारोपी शारिक पुलिस की पकड़ से दूर, असद के मकान पर चलेगा बुलडोेजर
