RoadAccident : प्रयागराज में बस और कार की भिड़ंत में दंपती समेत तीन की मौत, जिंदगी और मौत से जूझ रहा बेटा

Prayagraj: Three Dead, Including a Couple, in Bus-Car Collision; Son Battles for Life

हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई।

प्रयागराज। RoadAccident  यूपी के प्रयागराज जिले में शुक्रवार दोपहर हुए सड़क हादसे में दंपति समेत तीन लोगों की मौत हो गई,वहीं बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया,जिसका इलाज चल रहा है। यह हादसा हंडिया थाना क्षेत्र में सैदाबाद के पास भेस्की गांव में हाईवे पर हुआ। जौनपुर के मीरगंज थाना क्षेत्र के चौथार गांव निवासी राकेश त्रिपाठी (62) मुंबई में आयुध फैक्ट्री में कार्य करते थे। सेवानिवृत्त के बाद वह परिवार के साथ मुंबई में ही रहते थे। उनका बेटा राहुल त्रिपाठी (32) मर्चेंट नेवी में नौकरी करता है। राहुल की ससुराल में आयोजित शादी समारोह में हिस्सा लेने के लिए सभी लोग एक माह पहले गांव आए थे।

शुक्रवार को राकेश त्रिपाठी पत्नी प्रभावती देवी, ममेरे नाती शुभम दुबे और बेटे राहुल (32) निवासी हरीपट्टी मोढ़ कोतवाली भदोही के साथ झूंसी प्रयागराज में ब्याही बेटी से मिलने जा रहे थे। दोपहर पौने एक बजे हंडिया रेलवे ओवर ब्रिज पार करने के बाद उनकी कार जैसे ही भेस्की गांव के सामने पहुंची थी कि हाईवे की दूसरी लेन से एक तेज रफ्तार यूपी रोडवेज की अनुबंधित बस ने डिवाइडर पार करते हुए उनकी कार में टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी जबर्दस्त थी की कार पलटते हुए सड़क के किनारे गड्ढे में चली गई।

हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। कार में फंसे सभी लोगों को तत्काल बाहर निकाला गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस के माध्यम से सभी को सीएचसी सैदाबाद भेजवाया। यहां चिकित्सकों ने राकेश तिवारी उनकी पत्नी प्रभावती देवी और ममेरे नाती शुभम दुबे को मृत घोषित कर दिया। बेटे राहुल की हालत नाजुक बनी हुई। मौका पाकर चालक भाग निकला।

Assault on SP Leader : सपा महिला जिलाध्यक्ष से मारपीट पर मचा घमासान, पीड़िता बोलीं- मिली थी धमकी ,भाजपा ने की निंदा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother