पति के साथ मायके जा रही विवाहिता चलती बाइक से गिरी, अस्पताल में इस हालत में मिली

Married Woman Falls from Moving Bike While Heading to Parental Home with Husband; Found in This Condition at Hospital

विवाहिता के जानबूझकर बाइक से कूद जाने की भी चर्चा में है।

बदायूं। Woman Missing After Bike Incident यूपी के बदायूं जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया, यहां पति के साथ मायके जा रही एक विवाहिता बीच रास्ते बाइक से गायब हो गई। जब युवक ससुराल पहुंचा तो पीछे की खाली सीट देखकर उसके होष उड़ गए। इसके बाद वह ससुराल वालों के साथ उसे खोजने निकला तो रास्ते में एक महिला के सड़क् पर गिरकर घायल होने की जानकारी मिली। पूछताछ करने पर पता चला कि घायल महिला को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करा दिया है। उसे अस्पताल में गंभीर घायल देखकर पति समेत अन्य लोगों के होष उड़ गए। वहीं विवाहिता के जानबूझकर बाइक से कूद जाने की भी चर्चा में है।

दातागंज थाना क्षेत्र के गांव गनगोला निवासी ओमपाल की पुत्री शिवानी (21) का विवाह इसी थाना क्षेत्र के गांव कैलियाई निवासी अखिलेश के साथ हुआ था। शादी को मात्र दो वर्ष ही हुए हैं। पत्नी के कहने पर वह उसे उसके मायके बाइक से ले जा रहा था। रास्ते में शिवानी बाइक से गिर गई। पति को पता ही नहीं लगा। वह जब ससुराल पहुंचा तो उसने बाइक की सीट पर पत्नी को नहीं पाया। उसके ससुराल वाले भी हैरत में पड़ गए। कुछ लोगों ने यहां तक कहा कि कहीं रास्ते में कूद तो नहीं गई।

पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

गनगोला के रास्ते से पुलिस गुजर रही थी। पुलिसकर्मियों ने पुलिया के पास विवाहिता को घायल अवस्था में देखा। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जब विवाहिता का पति अखिलेश और मायके वाले उसे ढूंढने निकले लोगों से पता लगा कि सड़क पर पड़ी घायल विवाहिता को पुलिसकर्मी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दातागंज ले गए हैं। इस पर सभी लोग दातागंज सीएचसी पहुंच गए। जहां डॉक्टर उसका प्राथमिक उपचार करते मिले। बाद में विवाहिता को जिला अस्पताल बदायूं को रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष वेदपाल सिंह का कहना है कि पुलिस उस रास्ते से निकल रही थी। रास्ते में घायल अवस्था में पड़ी विवाहिता को देख उठा लाई और इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया।

Airbnb ने लॉन्च किए AI आधारित नए फीचर्स, यूजर्स को मिल सकेंगी गाड़ी, ग्रोसरी समेत कई नई सुविधाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother