महिला पुलिस के शौर्य को सलाम करता The Narmada Story का हाईवोल्टेज एंथम

The Narmada Story's High-Voltage Anthem Salutes the Valor of Women Police Officers.

गीत की शुरुआत वीर रस से भरी पंक्तियों के साथ होती है।

मनोरंजन डेस्क, मुंबई : देशभक्ति, साहस, संघर्ष और महिला सशक्तिकरण की भावना से ओतप्रोत फिल्म ‘The Narmada Story ’ का दमदार एंथम रिलीज होते ही दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। मध्य प्रदेश की पृष्ठभूमि पर आधारित इस फिल्म का यह जोशीला गीत महिला पुलिस बल के साहस, समर्पण और खाकी के सम्मान को बेहद प्रभावशाली अंदाज़ में प्रस्तुत करता है। खास बात यह है कि फिल्म में मुख्य भूमिका रीयल लाइफ़ आईपीएस अधिकारी सिमाला प्रसाद निभा रही हैं, जिनकी दमदार मौजूदगी एंथम को और भी वास्तविक और प्रेरणादायक बना देती है।

सामाजिक मुद्दे की ओर इशारा

गीत की शुरुआत वीर रस से भरी पंक्तियों के साथ होती है, जो हर भारतीय के भीतर देशभक्ति और सम्मान की भावना जगाती हैं। एंथम में सिमाला प्रसाद अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करती दिखाई देती हैं, वहीं लापता लड़कियों के पोस्टर और लगातार छापेमारी के दृश्य फिल्म के गंभीर सामाजिक मुद्दे की ओर इशारा करते हैं। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री अंजलि पाटिल पुलिस कांस्टेबल की भूमिका में प्रभाव छोड़ती हैं, जबकि ज़रीना वहाब और अश्विनी कालसेकर महिला संघर्ष और भावनात्मक दृश्यों में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराती हैं। निर्देशक ज़ैगम इमाम ने इस एंथम को महिला शक्ति और कर्तव्यनिष्ठा को समर्पित बताया है। एबी इन्फ़ोसॉफ़्ट क्रिएशन और गोल्डन रेशियो के बैनर तले बनी यह फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

Political Stew in UP : राहुल का संदेश लेकर पहुंचे कांग्रेस नेताओं से पूर्व सीएम मायावती ने मिलने से किया मना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother