बुलंदशहर।FiveDead यूपी के बुलंदशहर में शुक्रवार को एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई, यहां एक ट्रक ने बाइक सवार परिवार को कुचल दिया। इस हादसे में माता—पिता समेत तीन बच्चों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मृतक धमेडा कीरत गांव के रहने वाले थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक परिवार किसी काम से जा रहा था, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में परिवार के पांचों सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और फरार ट्रक चालक की तलाश में जुट गई है। एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आरोपी चालक की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
