बेकाबू बस ने बाइक सवारों को रौंदा, एक ही परिवार के Four people died, कई घायल

Uncontrolled bus ran over bike riders, four people of the same family died, many injured

हादसे में मृतका की पांच वर्षीय पुत्री, तीन रिश्तेदार और बाइक सवार एक राहगीर भी गंभीर घायल हो गए।

लखीमपुरखीरी। यूपी के लखीमरपुरखीरी जिले से मंगलवार को दिल दहला देने वाली रिपोर्ट सामने आई। यहां अंतिम संस्कार से लौट रहे बाइक सवारों को रोडवेज बस ने रौंद दिया, हादसे में महिला, उसका पति, बेटे और ससुर की मौत हो गई। हादसे में मृतका की पांच वर्षीय पुत्री, तीन रिश्तेदार और बाइक सवार एक राहगीर भी गंभीर घायल हो गए।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार संसारपुर निवासी विद्या देवी का लंबी बीमारी के बाद मंगलवार को निधन हो गया था। उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद दो बाइकों से रिश्तेदार वापस घर जा रहे थे। एक बाइक पर दामाद शिवकुमार,पुत्री राधा ,नाती शिवांश,नातिन शिवि, समधी रामौतार निवासी ग्राम शाहपुर थाना भीरा को गोला खुटार राष्ट्रीय राजमार्ग पर टेडवा पुल पुलिस पिकेट के निकट तेज गति से आ रही ऋषिकेश डिपो की रोडवेज बस ने कुचल दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला भिजवाया, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने राधा, शिव कुमार, रामौतार और शिवांश को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना में राधा की पांच वर्षीय पुत्री बाइक से दूर जा गिरी, जिससे उसे हल्की चोट आईं। उसका उपचार संसारपुर में निजी चिकित्सक के वहां हुआ।

एक ही पल में तबाह हो गया

दूसरी बाइक पर सवार पड़रिया तुला निवासी रिश्तेदार छोटे, छोटे की पत्नी ज्योति, छोटे की बहन रोशनी और राहगीर बाइक राजकुमार निवासी लाल्हापुर गंभीर घायल हो गए। छोटे, ज्योति और रोशनी को इलाज के लिए खुटार और राजकुमार को गोला सीएचसी भेजा गया। भीषण हादसे की जानकारी होने पर राधा की मायके में कोहराम मच गया। राधा के भाई सुजीत और रोहित ने बताया कि बहन, बहनोई सहित रिश्तेदार अपने घर जा रहे थे।

सीएचसी पहुंचे सीओ गवेंद्र गौतम ने बताया कि खुटार रोड पर महुरेना वन विभाग डिपो से आगे टेढ़वा पुलिस पिकेट के पास हादसा हुआ है। रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया गया है। मृतक और घायल संसारपुर रिश्तेदारी में मिट्टी में शामिल होने आए थे। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे में पलक झपकते ही पूरा परिवार खत्म हो गया। मृतक शिवकुमार और राधा के दो बच्चे जिसमें 8 वर्षीय शिवांश की भी मौत हो गई। इस भीषण हादसे में मासूम शिवि अनाथ हो गई।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर