Murder of Children: सोनभद्र में महिला ने दो बच्चों को फंदे से लटकाने के बाद उठाया खतरनाक कदम, घर वाले सदमे में

In Sonbhadra, a woman takes a drastic step after hanging her two children; family members left in shock.

इस घटना से पति राजन राजभर और परिवार के अन्य लोग गहरे सदमे में है।

सोनभद्र।Murder of Children  यूपी के सोनभद्र जिले से एक दिल दहलाने वाली घटना मंगलवार को सामने आई, यहां एक महिला ने अपने दो बच्चों को फंदे से लटकाने के बाद खुद फंदे से लटकर खुदकुशी कर ली। एक साथ तीन लोगों की मौत से पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है। जिस समय यह वारदात हुई, उस ​दौरान परिवार के अन्य सदस्य खेतों में काम कर रहे थे। यह वारदात सोनभद्र के करमा थाना क्षेत्र के विषहार गांव की है। यहां की रहने वाली प्रीति राजभर (25) और उसके दो बच्चों 4 साल के आर्यन और 6 महीने के अयांश के शव रस्सी से बने फंदे पर लटके मिले। प्रीति और दोनों बच्चों के शव अलग-अलग कमरों में मिले। इस घटना से पति राजन राजभर और परिवार के अन्य लोग गहरे सदमे में है।

दंपति में चल रहा था विवाद

सूत्रों के अनुसार इस वारदात के पीछे गृहक्लेश बताई जा रही है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। परिजनों की तरफ से तहरीर नहीं दी गई है। एसओ सूर्यभान ने बताया कि विषहार गांव के राजन राजभर की शादी करीब पांच साल पहले मिर्जापुर के चित विसरांव गांव की प्रीति के साथ हुई थी। दंपती के दो बच्चे थे। कुछ दिनों से पति-पत्नी में विवाद चल रहा था। मंगलवार को भी दोनों में कहासुनी हुई थी।

आरोप है कि पति पिटाई करता था। सुबह राजन माता-पिता के साथ खेत में काम करने चला गया। घर पर प्रीति और उसके दोनों बच्चे थे। दोपहर में जब वह घर लौटा तो दरवाजा अंदर से बंद था, काफी देर तक आवाज लगाने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला। जब उसने खिड़की से झांक कर देखा तो कमरे में रोशनदान से बंधी रस्सी के सहारे प्रीति का शव फंदे पर लटक रहा था। पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़कर राजन अंदर पहुंचा तो बगल वाले कमरे का दृश्य हृदयविदारक था। वहां अयांश और आर्यन के शव भी रस्सी के फंदे से लटक रहे थे।

Mission 27: यूपी में हैट्रिक लगाने की तैयारी तेज, भाजपा के रणनीतिकारों ने कैबिनेट विस्तार की लिखी पठकथा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother