भारत में स्मार्टफोन खरीद का नया ट्रेंड: AI, परफॉर्मेंस और अफोर्डेबिलिटी बने सबसे बड़े फैक्टर : काउंटरपॉइंट-फ्लिपकार्ट रिपोर्ट

New Smartphone Buying Trend in India: AI, Performance, and Affordability Emerge as Key Factors — Counterpoint-Flipkart Report

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस(AI) अब स्मार्टफोन चयन का एक प्रमुख कारक बन गया है।

  • लगभग10 में से 9 यूजर्स स्मार्टफोन खरीद में AI फीचर्स से प्रभावित
    • 
    परफॉर्मेंस, कैमरा और विश्वसनीयता अब भी प्रमुख निर्णय कारक

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क:  Counterpoint-Flipkart Report  भारत के घरेलू ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस फ्लिपकार्ट ने काउंटरपॉइंट रिसर्च के साथ मिलकर “स्मार्टफोन इनसाइट्स रिपोर्ट 2026” जारी की है। यह रिपोर्ट ‘फ्लिपकार्ट – इंडियाज फेवरेट स्मार्टफोन अवॉर्ड्स’ के दौरान लॉन्च की गई, जिसमें 400 से अधिक क्रिएटर्स, ब्रांड्स और इंडस्ट्री पार्टनर्स शामिल हुए रिपोर्ट के अनुसार, भारत का स्मार्टफोन बाजार एक बड़े बदलाव के दौर से गुजर रहा है, जहां उपभोक्ता अब केवल स्पेसिफिकेशन के आधार पर नहीं, बल्कि बेहतर अनुभव, परफॉर्मेंस, AI क्षमताओं और लंबी अवधि के वैल्यू को ध्यान में रखकर स्मार्टफोन खरीद रहे हैं।

स्मार्टफोन खरीद में AI की बढ़ती भूमिका

 

रिपोर्ट के मुताबिक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस(AI) अब स्मार्टफोन चयन का एक प्रमुख कारक बन गया है। लगभग 89% यूजर्स ने बताया कि AI फीचर्स उनकी खरीद के फैसले को प्रभावित करते हैं। वॉइस असिस्टेंस, सर्च, कंटेंट क्रिएशन और पर्सनलाइजेशन जैसे उपयोग AI को रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बना रहे हैं।विभिन्न यूजर समूहों में AI का उपयोग अलग-अलग उद्देश्यों के लिए हो रहा है।

  • Gen Z: कंटेंट क्रिएशन और एंटरटेनमेंट
  • मिलेनियल्स: प्रोडक्टिविटी और प्लानिंग
  • महिला उपयोगकर्ता: दैनिक सहायता और लाइफस्टाइल जरूरतें

यह रुझान ₹15,000–20,000 के सेगमेंट में भी तेजी से बढ़ रहा है, जहां AI अब प्रीमियम फीचर न रहकर एक सामान्य और अनिवार्य फीचर बनता जा रहा है।

साथ ही, AI क्षमताएं अब केवल अलग-अलग फीचर्स तक सीमित नहीं रह गई हैं, बल्कि अधिक एकीकृत अनुभवों की ओर बढ़ रही हैं। AI एजेंट्स, हाइपर-पर्सनलाइजेशन और टेक्स्ट, वॉइस, इमेज व वीडियो के माध्यम से मल्टीमोडल इंटरैक्शन जैसे नए बदलाव सामने आ रहे हैं। डिवाइस इंटीग्रेशन में वृद्धि और संवाद-आधारित इंटरफेस की ओर झुकाव यूजर इंटरैक्शन को नई दिशा दे रहे हैं, जबकि ऑन-डिवाइस AI में प्रगति तेज, अधिक सटीक और संदर्भ-आधारित अनुभव प्रदान कर रही है।

इसके परिणामस्वरूप उपभोक्ता व्यवहार में भी बदलाव देखा जा रहा है:

 

  • उपभोक्ताअब अलग-अलग फीचर्स की बजाय समग्र और सहज उपयोग अनुभव को प्राथमिकता दे रहे हैं।
  • बेहतरदैनिक उपयोग अनुभव के लिए उपभोक्ता अधिक निवेश करने को तैयार हैं, जहां 45% बेहतर परफॉर्मेंस और 57% बेहतर कैमरा के लिए अधिक भुगतान करना चाहते हैं।
  • बढ़तेउपयोग के साथ बड़ी स्क्रीन, अधिक स्टोरेज और मजबूत बैटरी अब आवश्यक जरूरतों के रूप में देखे जा रहे हैं।
  • लंबीअवधि और बेहतर वैल्यू पर ध्यान के चलते उपभोक्ता अब कम लेकिन अधिक सोच-समझकर अपग्रेड कर रहे हैं।

वैल्यू, अफोर्डेबिलिटी और लाइफसाइकिल में बदलाव से प्रभावित हो रहे खरीद निर्णय

 

हालांकि अपेक्षाएं बढ़ रही हैं, लेकिन खरीद निर्णय अभी भी वैल्यू और अफोर्डेबिलिटी पर आधारित हैं।कीमत और वैल्यू फॉर मनी (60%) सबसे महत्वपूर्ण कारक बने हुए हैं, इसके बाद ब्रांड ट्रस्ट (57%) और ऑनलाइन रिव्यू (56%) का स्थान है। प्रीमियमाइजेशन के साथ डिवाइस की कीमतें बढ़ने के कारण अफोर्डेबिलिटी एक महत्वपूर्ण कारक बन रही है, जहां 33% उपभोक्ता उच्च-विशेषताओं वाले डिवाइस खरीदने के लिए EMI विकल्प अपना रहे हैं। वहीं, बढ़ती लागत और बेहतर ड्यूरेबिलिटी के कारण स्मार्टफोन बदलने का समय लगभग 3.5 साल से बढ़कर 4 साल तक पहुंच गया है, जिससे अपग्रेड निर्णय अधिक सोच-समझकर लिए जा रहे हैं।

डिजाइन और पर्सनल एक्सप्रेशन का बढ़ता प्रभाव

स्मार्टफोन खरीद में डिजाइन की भूमिका भी महत्वपूर्ण होती जा रही है।64% उपभोक्ता रंगीन डिवाइस पसंद करते हैं और अपनी पसंद के रंग व मटेरियल के लिए 5% अतिरिक्त भुगतान करने को तैयार हैं। यह रुझान विशेष रूप से महिलाओं, Gen Z और टियर-2 उपभोक्ताओं में अधिक देखा जा रहा है, जो यह दर्शाता है कि अब स्टाइल, फिनिश और व्यक्तिगत अभिव्यक्ति भी तकनीकी विशेषताओं के साथ महत्वपूर्ण हो गए हैं।

फ्लिपकार्ट मोबाइल्स की वाइस प्रेसिडेंट कंचन मिश्रा ने कहा, “आज के उपभोक्ता ऐसे स्मार्टफोन चाहते हैं जो परफॉर्मेंस, इंटेलिजेंट फीचर्स और रोजमर्रा की विश्वसनीयता का संतुलन प्रदान करें।साथ ही, अधिक यूजर्स बेहतर डिवाइस तक पहुंचने के लिए अफोर्डेबिलिटी विकल्पों को महत्व दे रहे हैं। Gen Z और नॉन-मेट्रो उपभोक्ताओं में बढ़ती पहुंच अधिक सोच-समझकर और अनुभव-आधारित खरीद निर्णयों को बढ़ावा दे रही है। फ्लिपकार्ट इस बदलाव को समर्थन देने के लिए अपने चयन का विस्तार, अफोर्डेबिलिटी विकल्पों को मजबूत करने और डिलीवरी क्षमताओं को बेहतर बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।”

 

काउंटरपॉइंट रिसर्च के रिसर्च डायरेक्टर तरुण पाठक ने कहा, “भारत का स्मार्टफोन बाजार तेजी से बदल रहा है, जहां उपभोक्ता अब कैमरा, परफॉर्मेंस और AI-आधारित फीचर्स को अधिक महत्व दे रहे हैं।खास बात यह है कि यूजर्स अब केवल नए लॉन्च के आधार पर नहीं, बल्कि रोजमर्रा के उपयोग में वास्तविक सुधार को ध्यान में रखते हुए अधिक सोच-समझकर अपग्रेड करने का इरादा दिखा रहे हैं। यह एक अधिक परिपक्व और जागरूक उपभोक्ता वर्ग का संकेत है, जो ब्रांड्स को सभी प्राइस सेगमेंट में लगातार उच्च गुणवत्ता वाला अनुभव देने के लिए प्रेरित कर रहा है।”

Five Burn to Death : अलवर में चलती कार बनी आग का गोला, पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत, चालक गंभीर

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother