Road Accident मुजफ्फरनगर में बेकाबू बस ने बाइक को रौंदा, पिता और दो बच्चों की मौत, मां गंभीर

Out-of-control bus runs over motorcycle in Muzaffarnagar; father and two children dead, mother critically injured.

टक्कर इतनी भीषण थी कि महिपाल और उनके दोनों बच्चों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

मुजफ्फरनगर। Road Accident यूपी के मुजफ्फरनगर जिले में बुधवार को हुई दिल दहलाने वाली घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों को मौत हो गई, वहीं एक जिंदगी और मौत से जंग लड़ा रहा है। दरअसल हैदरनगर निवासी महिपाल (45),पत्नी पूनम (45) और दो बच्चों, पुत्र अभी (8) व पुत्री राधिका (12) को हैदरनगर मार्ग पर सामने से आ रही एक तेज रफ्तार स्कूल बस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिपाल और उनके दोनों बच्चों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 और तितावी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल पूनम को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार, पूनम की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज चल रहा है।इस हादसे ने लोगों को झकझोर दिया है। मृतकों के परिवारों में गहरा शोक व्याप्त है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि वे ऐसे हादसों को रोकने के लिए सख्त कदम उठाएं और स्कूली वाहनों के चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें।

रितेश देशमुख की Raja Shivaji ने बढ़ाया रोमांच

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother