बलरामपुर।Rape Victim Dies यूपी के बलरामपुर जिले में एक दुष्कर्म पीड़िता किशोरी ने आरोपी के परिजनों की धमकी से डरकर आग लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मृतका की मां की तहरीर पर आरोपी और उसके परिजनों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है। मृतका की मां के अनुसार, उनकी नाबालिग पुत्री के साथ गांव के अदनान पुत्र इस्लाम ने छह माह पहले दुष्कर्म किया था। इस मामले में थाना तुलसीपुर में मुकदमा दर्ज कराया गया था। 24 फरवरी को किशोरी न्यायालय में गवाही देने गई थी। आरोप है कि कोर्ट से लौटने के बाद आरोपी के परिजन इस्लाम, कैसर जहां, रियाज व अन्य ने रास्ते में रोककर केस वापस नहीं लेने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। तहरीर में यह भी आरोप है कि अदनान के जेल से छूटने के बाद पीड़िता की बहनों से भी दुष्कर्म कराने की धमकी दी गई। इसके बाद से किशोरी मानसिक रूप से परेशान रहने लगी।
परिजनों का आरोप है कि लगातार मिल रही धमकियों और मानसिक दबाव के चलते किशोरी ने एक मार्च को घर पर ही खुद को आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसी किशोरी को पहले स्थानीय स्तर पर उपचार दिया गया, बाद में हालत बिगड़ने पर लखनऊ के सिविल अस्पताल रेफर किया गया, जहां 17 मार्च को उसकी मौत हो गई।
वीडियो में भी धमकाने का जिक्र
परिजनों के अनुसार, किशोरी ने आग लगाने से पहले एक वीडियो भी बनाया था, जिसमें उसने धमकियों का जिक्र किया था। उस समय लखनऊ के हजरतगंज कोतवाली में भी तहरीर दी गई थी। पुलिस के अनुसार, पीड़िता की मां की तहरीर पर नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
UPPCS Results: नेहा पांचाल ने किया टॉप, दूसरे स्थान पर रही अनन्या त्रिवेदी
