End of love: परिजनों ने पड़ोस में शादी से किया इन्कार तो प्रेमी बना दरिंदा गला दबाकर ली जान

When the family refused to marry in the neighborhood, the lover turned cruel and strangled her to death.

आरोपी युवती से प्रेम करता था। शादी का दबाव बना रह था, लेकिन परिजन तैयार नहीं थे।

जौनपुर। End of love परिजनों ने पड़ोस में बेटी का विवाह करने से मना कर दिया तो नाराज युवक ने प्रेमिका का रस्सी से गला घोंटकर, पांच मीटर तक शव को घसीटते हुए ले गया और फेंककर फरार हो गया। यह दिल दहलाने वाली वारदता यूपी के जौनपुर जिले से सामने आई। सूचना के बाद पहुंची महराजगंज पुलिस आरोपी को ​दबिश देकर पकड़ लिया। उसने बताया कि रस्सी से गला कसकर युवती को मारा था।

जौनपुर के महराजगंज थाना क्षेत्र के कोइरीपुर गांव में रविवार देर रात ब्यूटी (19) की गला दबाकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि हत्या पड़ोसी हर्ष गौतम ने की है। हर्ष ने पहले युवती को अपने घर के पास बुलाया और रस्सी से गला कसकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को घसीटते हुए पांच मीटर दूर ले गया और उसके घर के पास ही फेंक दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली और आरोपी हर्ष गौतम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी युवती से प्रेम करता था। शादी का दबाव बना रह था, लेकिन परिजन तैयार नहीं थे।

शादी से इंकार पर था नाराज

युवती के चाचा अवधेश ने सोमवार को महराजगंज थाने की पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बड़े भाई कमलेश गौतम की बेटी ब्यूटी का पड़ोस के हर्ष गौतम (24) से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह उस पर शादी करने का दबाव बना रहा था। परिजनों ने पड़ोस में ही शादी करने से साफ इन्कार कर दिया। इसी बीच ब्यूटी की शादी तय हो गई। इससे नाराज होकर हर्ष गौतम ने रविवार की देर रात ब्यूटी को अपने घर के पास बुलाया और उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को घर के पास ही फेंक दिया।

ब्यूटी रविवार की रात अपनी मां के साथ रात 12 बजे सोने गई थी। सुबह चाची ने देखा कि घर के पास ही उसका शव पड़ा है। इसकी सूचना घर के लोगों को दी गई। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ भी जुट गई। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंची और छानबीन की। फॉरेंसिक टीम और डाग स्क्वॉड ने भी साक्ष्य जुटाए हैं।

columbia plane crash : मृतकों का आंकड़ा 66 के पार, दर्जनों जवान अभी भी लापता,रेस्क्यू जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother