up police: हिंदुस्तान पेट्रोलियम के दो अफसरों की हत्या के बाद बदायूं एसएसपी गिरी गाज, उन्हें पद से हटाया गया

Following the murder of two Hindustan Petroleum officers, the Badaun SSP was removed from his post.

फतेहपुर के कप्तान अनूप कुमार सिंह को हटाकर डीजीपी मुख्यालय से संबद्ध किया गया है।

खनऊ।up police  यूपी के बदायूं जिले में दबंग द्वारा हिंदुस्तान पेट्रोलियम कंपनी के दो अफसरों की हत्या की वारदात के बाद राज्य सरकार ने एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह को हटा दिया है। उनको डीजीपी मुख्यालय की लाजिस्टिक शाखा भेजा गया है। दरअसल कंपनी के अधिकारियों द्वारा शिकायत करने के बाद भी आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई थी, इससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे है। इसके अलावा फतेहपुर, कासगंज और भदोही के कप्तान भी बदले गए हैं।

फतेहपुर के कप्तान अनूप कुमार सिंह को हटाकर डीजीपी मुख्यालय से संबद्ध किया गया है। कासगंज की एसपी अंकिता शर्मा को बदायूं का एसएसपी बनाया गया है। भदोही के कप्तान अभिमन्यु मांगलिक को फतेहपुर का एसपी बनाया गया है।एसपी लाजिस्टिक ओम प्रकाश सिंह प्रथम को कासगंज का एसपी बनाया गया है। गोरखपुर में एडिशनल एसपी अभिनव त्यागी को भदोही का एसपी बनाया गया है। गाजियाबाद में तैनात पाटिल निमिष दशरथ को गोरखपुर भेजा गया है।

सिपाही के प्यार में पागल Fashion designer ने दी जान, मरने से पहले पीएम और सीएम से मांगा न्याय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother