Bulandshahr News : शादी में एक साथ चार डीजे बजाने पर गिरी ​दीवार,दो बच्चों समेत पांच लोग दबकर घायल

A wall collapsed after four DJs played simultaneously at a wedding, injuring five people, including two children.

आनन—फानन डीजे बंद कराके घायलों को इलाज के लिए अस्पताल लेकर भागे।

Bulandshahr News। यूपी के बुलंदशहर में शादी के जश्न में एक सा​थ चार डीजे बजाया गया, इसकी धमक से एक दीवार गिर गई, जिससे दो बच्चों समेत पांच लोग दबकर गंभीर घायल हो गए। हादसे के ​बाद गांव में हड़कंप मच गया, आनन—फानन डीजे बंद कराके घायलों को इलाज के लिए अस्पताल लेकर भागे।हालांकि किसी ने इसकी पुलिस को शिकायत नहीं दी।

बुलंदशहर के परवाना गांव में मंगलवार रात शादी के जश्न के दौरान उस समय चीख-पुकार मच गईं, जब डीजे की तेज आवाज और धमक के कारण एक कमरे की दीवार गिर गई। हादसे में दीवार के पास डांस कर रहे दो बच्चे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। इसके अलावा पांच लोग घायल हैं। बता दें कि रननी वाला मोहल्ला निवासी ब्रजमोहन सिंह की पुत्री का विवाह था। धमेडा गांव से बरात आई थी। रात करीब 12 बजे जब बारात की चढ़त हो रही थी, तब वहां मौजूद चार डीजे संचालकों के बीच तेज आवाज निकालने की होड़ शुरू हो गई। डीजे की धमक इतनी तेज थी कि पारमिता स्कूल के पास स्थित सुरेश के घेर में बने भूसे के कमरे की पुरानी दीवार ढह गई।

हादसे के बाद मची भगदड़

दीवार गिरते ही वहां भगदड़ मच गई। बरात चढ़त में डांस कर रहे गांव के प्रिंस (10) और धमेडा निवासी संजू (11) दीवार के नीचे दब गए। मलबे में दबे बच्चों को देख शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। ग्रामीणों ने किसी तरह दोनों को बाहर निकाला। प्रिंस के पिता रिंकू ने बताया कि ईंटें सीने पर गिरने के कारण उसे अंदरूनी गंभीर चोटें आई हैं, जबकि संजू की दोनों टांगों में फ्रैक्चर है। इसके अलावा शिवा गौतम, सम्राट गौतम, निर्देश, पिंदर लोधी और राजू लोधी घायल हैं।

रात 12 बजे बज रहे थे डीजे

नियमों के मुताबिक, रात 10 बजे के बाद ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर पूर्ण प्रतिबंध है और सामान्यतः 45 डेसिबल तक ही अनुमति होती है। लेकिन यहां नियमों को दरकिनार कर रात 12 बजे के बाद भी तेज आवाज में डीजे बजाए जा रहे थे। ग्रामीणों का कहना है कि पूरे गांव के लोग इस शोर से परेशान थे, लेकिन डीजे संचालक और बराती मानने को तैयार नहीं थे। वहीं इस विषय में सीओ स्याना रामकरण सिंह ने बताया घटना की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची थी और डीजे बंद कराए गए। फिलहाल इस मामले में कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलते ही दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

देश में पहली बार मिली इच्छामृत्यु: ​13 साल से सिर्फ सांसे ले रहे हरीश, पढ़िएं एक माता​- पिता की दर्द भरी कहानी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother