लखनऊ: बड़ी भुइयन माता मंदिर बना श्रद्धालुओं की आस्था का केन्द्र, यूं चल रहा है अखंड श्री सीताराम नाम का जाप

तपस्वी नागा साधु आनन्द गिरि ने श्रद्धालुओं का आह्वान करते हुए कहा कि यह अनुष्ठान लोगों के कल्याण के लिए किया जा रहा है। इसलिए अधिक से अधिक श्रद्धालु इस भव्य धार्मिक अनुष्ठान में पहुंचे जिससे उन्हें इसका लाभ प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि श्री सीताराम नाम जाप अखंड चल रहा है। जो भी श्रद्धालु जप करना व करवाना चाहते हैं, अपना संकल्प लेकर जप कर व करवा सकते हैं।

लखनऊ। राजधानी के आईआईएम रोड के सरौरा में 108 फीट ऊंची लखनऊ की पहली धर्मध्वजा तले स्थित ख्याति प्राप्त बड़ी भुइयन माता मंदिर इन दिनों श्रद्धालुओं की आस्था का केन्द्र बना हुआ है। अवसर है यहां चल रहे अखंड श्री सीताराम नाम जाप का । 7 फरवरी, 2026 से प्रारम्भ हुए इस धार्मिक अनुष्ठान में प्रत्येक दिवस माता सेवक तपस्वी नागा साधु आनंद गिरि के सानिध्य व सकुशल पुरोहितों के नेतृत्व में पूरे विधि विधान के साथ श्री सीताराम नाम जाप चलता है।

मंदिर सदियों पुरानी आस्था का है केन्द्र

आयोजन में भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। उल्लेखनीय है कि मंदिर सदियों पुरानी आस्था का केन्द्र है। मंदिर का इतिहास बेहद गौरवशाली है। यह मंदिर न केवल धार्मिक महत्व रखता है, बल्कि स्थानीय इतिहास का भी अभिन्न अंग है, जहां हर साल सभी पर्व एवं त्योहार भक्तिपूर्ण वातावरण में श्रद्धापूर्वक मनाए जाते हैं।

वर्ष भर चलते हैं विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान

वर्ष भर यहां विभिन्न भव्य धार्मिक अनुष्ठानों का भी आयोजन किया जाता है। जिसमें सुमेरू रूद्र महायज्ञ, शतचण्डी महायज्ञ, हनुमत महायज्ञ आदि प्रमुख हैं। माता बड़ी भुइयन मंदिर आनंद गिरि सेवा ट्रस्ट प्रमुख एवं तपस्वी नागा साधु आनन्द गिरि ने बताया कि लोगों में सद्बुद्धि, सद् व्यवहार एवं धर्म का विकास ही इन आयोजनों का मुख्य उद्देश्य है।

नागा साधु ने किया श्रद्धालुओं का आह्वान

तपस्वी नागा साधु आनन्द गिरि ने श्रद्धालुओं का आह्वान करते हुए कहा कि यह अनुष्ठान लोगों के कल्याण के लिए किया जा रहा है। इसलिए अधिक से अधिक श्रद्धालु इस भव्य धार्मिक अनुष्ठान में पहुंचे जिससे उन्हें इसका लाभ प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि श्री सीताराम नाम जाप अखंड चल रहा है। जो भी श्रद्धालु जप करना व करवाना चाहते हैं, अपना संकल्प लेकर जप कर व करवा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां