Chief Minister Yogi Adityanath, यूपी में भाजपा की नौ साल की यात्रा कर्फ्यू से कानून के राज की यात्रा है

The BJP's nine-year journey in UP is a journey from curfew to the rule of law.

वंदे मातरम का विरोध करने वालों को भारत की धरती पर रहने का कोई हक नहीं है।

लखनऊ। Chief Minister Yogi Adityanath ने शुक्रवार को विधानसभा में अपनी नौ साल की उपलब्धियों को गिनाया। अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि आज यूपी के बारे में हर कोई अच्छा सोचता है। 2017 के पहले यूपी को लोग गलत निगाहों से देखते थे। आज यूपी की अर्थव्यवस्था 36 लाख करोड़ हो गई है। हमने टैक्स चोरी को रोका है। बीते नौ साल में जनता पर कोई नया टैक्स नहीं लगाया गया है फिर भी हमने वित्तीय अनुशासन कायम रखा है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सपा-कांग्रेस के लोग वंदे मातरम का विरोध करते हैं। वंदे मातरम का विरोध करने वालों को भारत की धरती पर रहने का कोई हक नहीं है। उन लोगों को वहीं जाना चाहिए जहां पर इसका विरोध होता है।

विरासत से विकास का रास्ता

तुष्टिकरण की नीति के कारण सपा के लोग अयोध्या और मथुरा के विकास का विरोध करते हैं। इनके शासन काल में कावड़ यात्रा को रोका जाता था। हमने अयोध्या में दीपोत्सव मनाया सपा ने इसका विरोध किया। यूपी देश की आस्था का केंद्र है। सपा के लोग उत्तर प्रदेश को समझ हीं नहीं पाए हैं। विरासत के साथ विकास होना ही तो पुनर्जागरण है। यूपी अब बीमारू राज्य नहीं है। आज यह ट्रिपल टी का प्रतीक बना है। आज यूपी टेक्नोलॉजी, ट्रस्ट और ट्रांसफॉर्मेशन की त्रिवेणी बनकर उभरा है। इसको प्राप्त करने के लिए साफ नीयत थी। दृढ़ इच्छाशक्ति थी। हमने सुशासन के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सामूहिक रूप से प्रयास किया और विश्वास भरा कि यूपी भी कर सकता है। यूपी से भी परिणाम दिये जा सकते हैं। आज वही उत्तर प्रदेश में देखने को मिल रहा है और प्रदेश बीमारू राज्यों की सूची से बाहर गया है।

पहले अपराधी समानांतर सरकार चलाते थे

मुख्यमंत्री ने सपा के शासनकाल का जिक्र करते हुए कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में अपराधी समानांतर सरकार चला रहे थे। माफिया खुला घूमते थे। न तो बेटियां सुरक्षित थीं और न ही व्यापारी। पर अब यूपी उपद्रव नहीं उत्सव का प्रदेश है। अब प्रदेश में दंगों की जगह टेम्पल इकानॉमी विकसित हो रही है। 2017 के पहले के कुंभ में 12 करोड़ लोग आए थे पर इस बार माघ मेले में ही प्रयागराज में 21 करोड़ लोग स्नान करने आए। ये सब इसलिए हो रहा है क्योंकि लोगों में कानून व्यवस्था को लेकर लोगों का विश्वास जागा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 के बाद नौ वर्ष की ये यात्रा अपराध और अव्यवस्था से अनुशासन की यात्रा है। कर्फ्यू से कानून के राज की यात्रा है। उपद्रव से उत्सव की यात्रा है। समस्या से समाधान की यात्रा है और अविश्वास से आत्मविश्वास की यात्रा है। इसको प्राप्त करने के लिए साफ नीयत थी। अब यूपी बीमारू राज्य नहीं है बल्कि देश की तीसरी अर्थव्यवस्था है। आज यूपी देश के विकास का इंजन बनकर लीड रहा है।

सपाईयों पर किया कटाक्ष

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर संबोधित करते हुए सपा को आड़े हाथों लिया। कहा कि राज्यपाल का अभिभाषण पहले से तय था। ये कोई अचानक नहीं हुआ था। इसके बावजूद मुख्य विपक्षी दल ने जैसा व्यवहार किया वह शर्मनाक है। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय से कहा कि आप सनातन की बात करते हैं। अपनी से बड़ी उम्र की महिला से सम्मानीय व्यवहार करना चाहिए पर सपा के लोगों का आचरण अच्छा नहीं था।

प्राथमिक शिक्षा अब भी बदहाल: सपा

नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि प्रदेश में सरकारी शिक्षा व्यवस्था बदहाल है। 70-80 हजार शिक्षकों को वेतन दिया जाता है। स्कूलों की इमारतें भी ठीक हो रही हैं, लेकिन गरीब बच्चों को अच्छी शिक्षा नहीं मिल पा रही है। इस पर ध्यान दिया जाना चाहिए क्योंकि सरकारी स्कूल में पढ़ा हुआ बच्चा अच्छी नौकरी नहीं पा पाता है। वहीं, कॉन्वेंट स्कूल के बच्चे बड़े पदों पर पहुंचते हैं। इस पर ध्यान दिया जाना जरूरी है। नेता प्रतिपक्ष ने मांग की है कि भ्रष्ट अफसरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए क्योंकि इसके बिना कितना भी बजट लेकर आएं विकास होने वाला नहीं है। ऐसे अफसर प्रशासन में हर स्तर पर हैं और इन पर कार्रवाई जरूरी है।

उन्होंने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर कहा कि इस दौरान एक ट्रेंड देखा जा रहा है कि पुलिसकर्मी और दरोगा डकैती में लिप्त पाए जा रहे हैं। इन पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने राज्य में स्थाई डीजीपी की नियुक्ति की मांग की। कहा कि कार्यवाहक बनाने से डीजीपी पूरी क्षमता से काम नहीं कर पाता है। हाल ये है कि डकैती में दरोगा और पुलिसकर्मियों का नाम आता है और कहा जाता है कि कानून व्यवस्था ठीक है। उन्होंने कहा कि अपराधियों को गोली से उड़ा देने से कानून व्यवस्था ठीक नहीं होगी।

बाराबंकी में mukhtar ansari के शूटर को बदमाशों ने गोलियों से किया छलनी, जेलर को मारकर आया था चर्चा में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां