Recruitment in PSC यूपी में पीएसी के 15 हजार पदों पर होंगी सीधी भर्ती, अभ्यर्थियों को 300 अंकों की देनी होगी परीक्षा

Direct recruitment will be done for 15,000 PAC posts in UP, candidates will have to appear for a 300-mark exam.

वहीं विशेष सुरक्षा बल में सिपाही के 1341 रिक्त पद बीते पांच वर्षों से रिक्त चल रहे थे।

लखनऊ।Recruitment in PSC  यूपी पुलिस में 15 हजारों पदों पर जल्द ही भर्तियां की जाएंगी, इसके लिए प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई है। दरअसल सिपाही और समकक्ष पदों पर होने वाली सीधी भर्ती में पीएसी में चार साल के रिक्त पदों को भरा जाएगा। पीएसी में वर्ष 2022 से लगातार पद रिक्त होते जा रहे थे, जबकि भर्तियां नहीं हो रही थी। सर्वाधिक 8540 रिक्त पद वर्ष 2022 के रिक्त हैं। इन भर्तियों के बाद पीएसी बल मजबूत होगा, जिससे कानून-व्यवस्था को बनाए रखने में सुविधा होगी।

दरअसल उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा 32,679 सिपाही और समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसमें पीएसी के 15,131 रिक्त पद भी शामिल हैं। इसके अलावा लखनऊ, बदायूं और गोरखपुर में बनी पीएसी की महिला वाहिनियों के लिए भी 2282 पदों पर पहली बार महिलाओं की भर्ती होनी है। वहीं विशेष सुरक्षा बल में सिपाही के 1341 रिक्त पद बीते पांच वर्षों से रिक्त चल रहे थे। इसके लिए अब पुरुष अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

150 सवाल पूछे जाएंगे

अभ्यर्थियों द्वारा ऑनलाइन आवेदन करने के बाद बोर्ड द्वारा 300 अंकों की ऑफलाइन परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा की अवधि दो घंटा होगी। हालिया भर्तियों में करीब 40 लाख आवेदन आने की वजह से परीक्षा चार दिन में आठ पालियों में आयोजित की जा सकती है, हालांकि इस बाबत अंतिम फैसला ऑनलाइन आवेदन मिलने के बाद लिया जाएगा। परीक्षा में सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता और मानसिक अभिरुचि, बुद्धिलब्धि एवं तार्किक क्षमता से संबंधित 150 सवाल पूछे जाएंगे।

पुलिस और एमसीडी टीम ने तुर्कमान गेट मस्जिद के पास से अतिक्रमण हटाया, भीड़ ने किया पुलिस पर पथराव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother