मर्सिडीज-एएमजी पेट्रोनास एफ1 टीम के ड्राइवर किमी एंटोनेली बने F1Team वर्ल्ड चैंपियन, STING® ने खास अंदाज में मनाया जीत का जश्न

Mercedes-AMG Petronas F1 Team driver Kimi Antonelli has become an F1 World Champion; STING® celebrated the victory in a special way.

ट्रॉफी जीतने से बहुत पहले से ही प्रशंसकों का यही जोश उनके साथ बना रहा।

  • महज 20 साल की उम्र में किमी एंटोनेली बने फॉर्मूला 1® के इतिहास में सबसे कम उम्र के वर्ल्ड चैंपियन।
  • STING® ने किमी की इस शानदार जीत में हर रेस और हर लैप पर उनका साथ देने वाले प्रशंसकों के जोश और उत्साह का जश्न मनाया।
  • भारत, मैक्सिको और वियतनाम के कलाकारों ने नए वर्ल्ड चैंपियन की खास तस्वीरों के जरिए प्रशंसकों के जोश और जुनून को जीवंत किया।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: F1Team किमी एंटोनेली फॉर्मूला 1® के वर्ल्ड चैंपियन बन गए हैं। जहां मर्सिडीज-एएमजी पेट्रोनास फॉर्मूला वन टीम उनकी इस शानदार जीत का जश्न मना रही है, वहीं STING® उन प्रशंसकों के जोश और जुनून का जश्न मना रहा है, जिन्होंने इस पूरे सफर में हर कदम पर किमी का साथ दिया।किमी ने अपनी प्रतिभा और दृढ़ संकल्प के दम पर यह खिताब हासिल किया है। लेकिन कार्टिंग के शुरुआती दिनों से लेकर फॉर्मूला 1® की बुलंदियों तक पहुंचने के उनके सफर में एक चीज हमेशा उनके साथ रही और वह थी उनके प्रशंसकों की ऊर्जा और उनका समर्थन। हर रेस, हर लैप, हर मुश्किल और हर कामयाबी में प्रशंसक उनके साथ खड़े रहे। ट्रॉफी जीतने से बहुत पहले से ही प्रशंसकों का यही जोश उनके साथ बना रहा।

चैंपियन की जीत के पीछे प्रशंसकों का जोश

किमी की इस जीत का जश्न मनाने के लिए STING® ने प्रशंसकों के इसी जोश और उत्साह को कला के जरिए पेश किया है। भारत, मैक्सिको और वियतनाम के कलाकारों ने अपनी-अपनी कला शैली और सांस्कृतिक पहचान के साथ किमी की खास तस्वीरें तैयार की हैं। इन तस्वीरों के जरिए कलाकारों ने चैंपियन की सफलता के पीछे प्रशंसकों के जोश और समर्थन को अपने अनूठे अंदाज में दर्शाया है।इन कलाकृतियों के साथ किमी को समर्पित एक खास चैंपियनशिप संदेश भी STING® के डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर जारी किया गया है।

STING® ग्लोबल ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर कहा, “यह खिताब किमी का है और क्या शानदार जीत है! लेकिन हर रेस और हर लैप के दौरान उनके प्रशंसकों ने कभी उम्मीद नहीं छोड़ी। उनका जोश कभी कम नहीं हुआ और चैंपियन बनने तक वे लगातार किमी के साथ खड़े रहे। अब हम दुनिया के अलग-अलग देशों के कलाकारों के जरिए चैंपियन की इस जीत के पीछे मौजूद प्रशंसकों के उसी जोश और समर्थन को सामने ला रहे हैं। ये कलाकार अपनी कला के माध्यम से दिखा रहे हैं कि प्रशंसकों का यह साथ कैसा दिखता है और इसे किस तरह महसूस किया जा सकता है। अब रफ्तार को मिली नई ऊंचाई।

Diwali gift : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज प्रदेश के 1.89 करोड़ उज्ज्वला लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर करेंगे 1,500 करोड़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.