JyotiSaxena ने देसी लुक्स से अपने प्रेमियों के​ दिलों में लगाई आग

Jyoti Saxena sets her fans' hearts on fire with her desi looks

ज्योति कहती है मेरा एटीट्यूड, मेरी संस्कृति और मेरी अभिव्यक्ति शामिल होती है। वही किसी लुक को मेरा बनाता है।”

मनोरंजन डेस्क: उभरती अभिनेत्री और मॉडल JyotiSaxena अपनी बिंदास ग्लैमरस पहचान के लिए जानी जाती हैं। एक बार फिर उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत पिक्चर डालकर हड़कंप मचा दिया है। अपने दमदार देसी लुक्स से उन्होंने न सिर्फ फैशन प्रेमियों का ध्यान खींचा, बल्कि बहस भी छेड़ दी। ज्योतिक का कहना है,“फैशन वही है जिसमें आप खुद को शक्तिशाली महसूस करें। मैं हर लुक को गर्व के साथ कैरी करती हूँ।” ज्योति ने अपने स्टाइल सीक्वेंस की शुरुआत की एक खूबसूरत सी-ग्रीन साड़ी के साथ, जो इस बात का सबूत है कि यह क्लासिक रंग कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होता। सॉफ्ट ग्लैम मेकअप, मॉडर्न ज्वेलरी और सधा हुआ ड्रेप—सबने मिलकर इस लुक को टाइमलेस एलिगेंस का बेहतरीन उदाहरण बना दिया।

ज्योति कहती हैं, “सी-ग्रीन साड़ी कभी पुरानी नहीं पड़ती। बात इस बात की है कि आप उसे कितनी खूबसूरती और गरिमा से कैरी करते हैं। असली एक्सेसरी तो ग्रेस होती है। ”उनका दूसरा लुक था एक बोल्ड इंडो-वेस्टर्न लहंगा, जिसने इंटरनेट पर धमाका कर दिया।डीप-वी एम्बेलिश्ड चोली, मारून फ्लोई लहंगा, चमकदार कमरबंध और शिफॉन की वेवी बॉर्डर वाली दुपट्टा—हर डिटेल में दिखा फ्यूज़न का नया अंदाज़। इस लुक के साथ ज्योति ने एक साफ संदेश दिया: “चाहे ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न, लहंगे को कैरी करने के लिए आत्मविश्वास और सलीका चाहिए। फैशन बदलता है, और हम भी बदलते हैं।”

Jyoti Saxena sets her fans' hearts on fire with her desi looks
ज्योति कहती हैं, “सी-ग्रीन साड़ी कभी पुरानी नहीं पड़ती।

तीसरे और सबसे चर्चित लुक में ज्योति एक सेंशुअस रेड लहंगा–चोली–दुपट्टा में नजर आईं, जिसने रेड-कार्पेट ग्लैमर और देसी सौंदर्य—दोनों का अनोखा संगम पेश किया।शिमरी टेक्सचर, स्कल्प्टेड चोली और ड्रामैटिक दुपट्टा—हर तत्व में था बोल्डनेस का भरपूर तड़का। कुछ ने इस लुक को थोड़ा ज़्यादा स्टाइलाइज़्ड बताया, जबकि ज्योति के फैंस ने इसे दिल से सराहा। ज्योति कहती हैं, “भारतीय फैशन नियमों से नहीं चलता। जब मैं कुछ पहनती हूं, तो उसमें मेरा एटीट्यूड, मेरी संस्कृति और मेरी अभिव्यक्ति शामिल होती है। वही किसी लुक को मेरा बनाता है।”

Murder by domestic servant आगरा में सीएचसी अधीक्षक की मां की नौकर ने फावड़े से वार कर ली जान, यह वजह आई सामने

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां