HiLife फिल्म “हाय जिंदगी” का ट्रेलर लॉन्च, 31 को सिनेमाघरों में दस्तक

HiLife Trailer launch of the film “Hi Zindagi”, hitting the theatres on 31st

बीएनएस ने इस असमानता को खत्म करने का एक अहम मौका गंवा दिया।

मनोरंजन डेस्क : निर्माता सुनील कुमार अग्रवाल और निर्देशक अजय राम की बहुचर्चित फिल्म
HiLife 
का दमदार ट्रेलर मुंबई में लॉन्च किया गया। सत्य घटनाओं से प्रेरित और एक ज्वलंत सामाजिक मुद्दे को छूती यह फिल्म 31 अक्टूबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सीआर फिल्म्स और सुनील अग्रवाल फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के मथुरा में की गई है। इसमें गौरव सिंह, गरिमा सिंह, आयुशी तिवारी, सोमी श्री, दीपांशी, और ऋषभ शर्मा जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। ट्रेलर लॉन्च इवेंट में निर्माता और निर्देशक के साथ फिल्म के प्रमुख कलाकारों के अलावा संगीतकार आदित्य राज शर्मा, गीतकार जमील अहमद और कोरियोग्राफर रवि अखाड़े भी मौजूद थे।

पुरुषों की सुरक्षा का उठेगा मुद्दा

HiLife ट्रेलर में एक दिलचस्प दृश्य दिखाया गया है, जहां एक युवक पुलिस स्टेशन में पहुंचकर शिकायत करता है कि चार लड़कियों ने उसका शारीरिक शोषण किया है। पुलिसकर्मी हंसते हुए प्रतिक्रिया देते हैं, “ओ तेरी, ये कब से होने लगा?” ट्रेलर के अंत में एक किरदार कहता है -“पुरुषों की सुरक्षा के लिए भी कोई एक्ट होना चाहिए।”निर्माता सुनील कुमार अग्रवाल, जो पेशे से वकील भी हैं, ने कहा कि जब भारत सरकार ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) लागू की, तो उन्होंने इसका गहन अध्ययन किया और पाया कि इसमें कुछ कमियाँ हैं। उनका कहना है, “कानून सबके लिए समान होना चाहिए – चाहे वह किसी भी लिंग का हो।” उन्होंने आगे बताया कि सितंबर 2025 में पूर्व मुख्य न्यायाधीश यू.यू. ललित ने भी इस मुद्दे पर चिंता जताई थी कि वयस्क पुरुष पीड़ितों के पास यौन उत्पीड़न के मामलों में कोई कानूनी उपाय नहीं है। उन्होंने कहा था कि बीएनएस ने इस असमानता को खत्म करने का एक अहम मौका गंवा दिया।

पुरुष भी घरेलू हिंसा के शिकार

सुनील अग्रवाल ने कहा, “मैं इस फिल्म के ज़रिए पुरुषों के हक़ में एक आवाज़ उठाना चाहता हूँ। अगर कोई पुरुष प्रताड़ना झेलता है, तो उसके पास शिकायत का अधिकार क्यों नहीं? समाज में पुरुष भी घरेलू हिंसा के शिकार हो रहे हैं। अब समय है कि या तो कानून में बदलाव किया जाए या पुरुषों की सुरक्षा के लिए नया एक्ट बनाया जाए।” निर्देशक अजय राम ने बताया कि इस फिल्म की कहानी साल 2017 में लिखी गई थी, जिसे सुनील अग्रवाल ने नए कानूनों के अनुरूप अपडेट किया है। फिल्म में कुल चार गीत हैं, जिनमें “कान्हा की मुरली बाजे” को राजनंदनी शर्मा और आदित्य राज शर्मा ने खूबसूरती से गाया है। टीम ने हाल ही में अपना ओटीटी प्लेटफॉर्म “सीआरएफ स्टूडियोज” भी लॉन्च किया है।
इसे भी पढ़ें….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother