बरेली में एक लाख के इनामी ‘shaitaan’ को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया

A 'Shaitaan' carrying a bounty of Rs 1 lakh was killed in an encounter by the police in Bareilly.

मुठभेड़ नैनीताल हाईवे स्थित बिलवा कृषि फार्म के पास हुई।

बरेली। यूपी के बरेली जिले में पुलिस और एसओजी टीम ने गुरुवार सुबह डकैती के फरार एक लाख के इनामी shaitaan नामक बदमाश को मुठभेड़ में ​मार गिराया। उसने साल 2024 में बिथरी चैनपुर में डकैती की थी। इसके बाद से फरार चल रहा था। भोजापुरा थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार तड़के मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश शैतान उर्फ इफ्तेखार उर्फ सोल्जर ढेर हो गया। मुठभेड़ नैनीताल हाईवे स्थित बिलवा कृषि फार्म के पास हुई। मुठभेड़ में एक हेड कांस्टेबल को गोली लगी है, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश का साथी फरार हो गया।

19 से ज्यादा मुकदमे दर्ज

शैतान उर्फ इफ्तेखार ने बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में साल 2024 में डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। उस पर 19 से ज्यादा मुकदमे दर्ज थे। उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस लंबे समय से इफ्तेखार की तलाश कर रही थी। बृहस्पतिवार तड़के पुलिस और एसओजी की टीम ने बिलवा कृषि फार्म के पास बदमाशों को घेर लिया। पुलिस के मुताबिक बदमाशों ने फायरिंग की। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश इफ्तेखार को गोली लगी, जिससे उसकी मौत हो गई।

दिल्ली की जालिम घर वाली: सोते हुए पति पर गर्म तेल डाला, दर्द बढ़ाने जख्मों पर छिड़की लाल मिर्च

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां