Three Naxalites killed झारखंड के जंगल में उग्रवादियों में मुठभेड़, पांच लाख के इनामी समेत तीन उग्रवादी मारे गए

Three Naxalites killed in Jharkhand forest encounter; three Naxalites, including one carrying a reward of Rs 5 lakh, killed

मारे गए उग्रवादियों की पहचान लालू लोहरा, छोटू उरांव और सुजीत उरांव के रूप में हुई है।

गुमला।Three Naxalites killed  सरकार आतंकवाद, नक्सलवाद और उग्रवाद को जड़ से खत्म करने के लिए लगातार आपरेशन चला रही है। इसी क्रम में बिशुनपुर थाना क्षेत्र के जालिम गांव जंगल में बुधवार सुबह प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन झारखंड जनमुक्ति परिषद (जेजेएमपी) और जिला पुलिस बल के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। इस एनकाउंटर में पुलिस ने तीन उग्रवादियों को मार गिराया गया, जिनमें दो सब जोनल कमांडर भी शामिल हैं। मारे गए उग्रवादियों की पहचान लालू लोहरा, छोटू उरांव और सुजीत उरांव के रूप में हुई है।

लोहरदगा का रहने वाला लालू लोहरा जेजेएमपी का सब जोनल कमांडर था। उसके पास से पुलिस ने एके-47 बरामद हुई है। उस पर पांच लाख रुपये का इनाम भी घोषित था। इसी तरह छोटू उरांव लातेहार का निवासी और सब जोनल कमांडर था। उस पर भी पांच लाख रुपये का इनाम था। तीसरा मारा गया उग्रवादी सुजीत उरांव लोहरदगा का रहने वाला था और संगठन का कैडर था। तीनों लंबे समय से इलाके में सक्रिय थे और कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुके थे।

संयुक्त टीम ने इलाके को घेरा

मुठभेड़ में जेजेएमपी के कुख्यात उग्रवादी बृजेश यादव का दस्ता भी शामिल बताया जा रहा है। जानकारी मिलते ही गुमला एसपी हारिस बिन जमां के नेतृत्व में जिला पुलिस बल और झारखंड जगुआर की संयुक्त टीम ने इलाके को घेर लिया। पूरे अभियान की कमान स्वयं एसपी ने संभाली। पुलिस ने जालिम जंगल को चारों ओर से सील कर दिया और गांव के रास्तों पर आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया। ग्रामीणों से सतर्क रहने और घर से बाहर न निकलने की अपील की गई है। यह दस्ता लंबे समय से इलाके में रंगदारी, हथियारबंदी और अन्य आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देता आ रहा था।

बता दें यह क्षेत्र पहले भाकपा (माओवादी) का गढ़ रहा है। लेकिन माओवादियों के कमजोर होने के बाद जेजेएमपी ने यहां अपनी पैठ बनानी शुरू कर दी। दोनों संगठनों के बीच वर्चस्व की लड़ाई भी लगातार देखी जाती रही है। हाल की इस कार्रवाई से जेजेएमपी को बड़ा झटका लगा है और पुलिस ने दावा किया है कि अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक पूरे इलाके से उग्रवाद का खात्मा नहीं हो जाता।

दिल्ली में दिल दहलाने वाली वारदात, बड़े भाई ने छोटे की पत्नी को चापड़ से काट डाला, इस बात से था खफा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother