Aparna Yadavकी मां समेत एलडीए के पांच तत्कालीन कर्मियों पर केस दर्ज, जानिए पूरा मामला

Case filed against Aparna Yadav's mother and five other former LDA employees; know the full story

शासन की मंजूरी मिलने पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरु कर दी गई है।

लखनऊ। मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू और महिला आयोग की उपाध्यक्ष Aparna Yadav की मां अंबी बिष्ट समेत एलडीए के पांच तत्कालीन कर्मियों के खिलाफ के केस दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई विजिलेंस ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और आपराधिक साजिश रचने की धाराओं के तहत की है। जानकीपुरम जमीन घोटाले को अंजाम देने में उनकी भूमिका के पुख्ता प्रमाण विजिलेंस की गोपनीय जांच में मिलने पर शासन के आदेश पर कार्रवाई की गई है।बता दें कि अपर्णा यादव पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव की पत्नी हैं।

विजिलेंस ने की थी हेराफेरी की जांच

विजिलेंस की एफआईआर के मुताबिक, शासन ने वर्ष 2016 में जानकीपुरम योजना में भूखंडों के आवंटन में बदलाव कर पंजीकरण करने में हुई हेराफेरी की जांच का आदेश विजिलेंस को दिया था। इसके तहत लखनऊ विकास प्राधिकरण के तत्कालीन लिपिक मुक्तेश्वर नाथ ओझा की भूमिका तलाशनी थी। जांच में आया, इस हेराफेरी को अंजाम देने की साजिश में तत्कालीन संपत्ति अधिकारी अंबी बिष्ट के साथ अनुभाग अधिकारी वीरेन्द्र सिंह, उप सचिव देवेंद्र सिंह राठौर, वरिष्ठ कास्ट अकाउंटेंट एसवी महादाणे और अवर वर्ग सहायक शैलेंद्र कुमार गुप्ता भी शामिल थे। भूखंडों के बैनामों की फोरेंसिक जांच में इनके द्वारा हस्ताक्षर करने की पुष्टि होने के बाद शासन को रिपोर्ट भेजकर मुकदमा दर्ज करने की अनुमति मांगी गई थी। शासन की मंजूरी मिलने पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरु कर दी गई है।

CM Yogi Adityanath ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दी सौगात, बढ़े मानदेय के साथ मिलेगा स्मार्टफोन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother