UP honest thief : जिसने भैंस को मच्छर और मक्खी से बचाने के लिए मांगी बिजली चोरी की अनुमति

UP honest thief: Who asked for permission to steal electricity to save buffalo from mosquitoes and flies

विपिन कुमार के नाम से एक शिकायती पत्र आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज हुई है।

पीलीभीत। यूपी के पीलीभीत से एक honest thief की शिकायत सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसने आईजीआरएस पोर्टल पर पावर कारपोरेशन के अधिकारियों के नाम अपनी चोरी ​स्वीकार की है। उक्त व्यक्ति ने अपनी शिकायत में बताया है कि उसने एक भैंस पाल रखी है, जिसे घर से दूर बाधता है, जहां पर बिजली का कनेक्शन नहीं है। भैंस को दिन में मक्खी तो रात में मच्छर लगते है। इसलिए वह चोरी की बिजली से एक पंखा चलता है । उसने बिजली अधिकारियों से निवेदन किया है कि वह हर महीने आकर दो सौ रुपये ले जाया करें और उसे भैंस की सुरक्षा के लिए पंखा चलाने दे।

उसकी भैंस है परेशान

यह मामला यूपी के पीलीभीत जिले के ग्राम दूधिया ब्लॉक पूरनपुर तहसील पूरनपुर का है। यहां के रहने वाले विपिन कुमार के नाम से एक शिकायती पत्र आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज हुई है। उस शिकायत के अनुसार वह मच्छरों और मक्खियों से परेशान भैंस के लिए दो महीने तक बिजली से पंखा चलाना चाहते हैं। इसके बदले में वह बिजली विभाग को प्रति माह 200 रुपये, यानी दो महीने के लिए कुल 400 रुपये देने को तैयार है। उनका तर्क है कि यदि सरकार किसानों की मोटरों के लिए मुफ्त बिजली उपलब्ध करा सकती है, तो उन्हें उनकी भैंसों के पंखे के लिए भी बिजली उपलब्ध कराने पर विचार करना चाहिए, खासकर तब जब वह भुगतान करने को तैयार हैं। वह अनुरोध करता है कि इस उद्देश्य के लिए अस्थायी रूप से बिजली आपूर्ति से जुड़ने की उसकी कार्रवाई को चोरी न माना जाए, क्योंकि वह उपयोग के लिए भुगतान करने के लिए तैयार है।

“मिट्टी में मिला देंगे”opareshan sindoor पार्ट वन था, मोदी-योगी दोनों के हैं अपने-अपने ऑपरेशन सिंदूर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother